रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की।
उन्होंने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही दिव्यांगजनों द्वारा हस्त निर्मित मोमबत्ती, कुकीज, चॉकलेट, बॉटल ऑफ आर्ट आदि सामग्री भेंट की। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली शुभकामनाएं दी।
CG News: पेट्रोलिंग वाहन चालक पर वसूली का आरोप, खुद को पुलिस बताकर महिलाओं को धमकाने की शिकायत
कावड़िया ने दिव्यांगजनों के हित से जुडे़ विषयों पर राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल डेका ने प्रदेश में दिव्यांजनों के लिए संचालित गतिविधियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

