By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: GRP को मिली बड़ी सफलताः दुर्ग रेलवे स्टेशन से अपहृत 18 माह का बालक तमिलनाडु से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > GRP को मिली बड़ी सफलताः दुर्ग रेलवे स्टेशन से अपहृत 18 माह का बालक तमिलनाडु से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जिला तैतीस (C.G.)

GRP को मिली बड़ी सफलताः दुर्ग रेलवे स्टेशन से अपहृत 18 माह का बालक तमिलनाडु से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:54 AM
praveen
Published: 17/08/2025
Share
SHARE

 रायपुर/ दुर्ग- शासकीय रेल पुलिस चौकी दुर्ग, थाना रेल पुलिस भिलाई ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे स्टेशन दुर्ग से अपहृत 18 माह के मासूम को तमिलनाडु के तंजावूर से सकुशल बरामद कर लिया है. इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी अरुमुगम (45 वर्ष) निवासी तिरूनिलपुडी, तंजावूर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

मामला 26 जुलाई की रात का है, जब सूर्या मानिकपुरी अपनी पत्नी सोनू मानिकपुरी और दो बच्चों (3 वर्ष व 18 माह) के साथ रेलवे स्टेशन दुर्ग स्थित टिकट बुकिंग काउंटर के पास सो रहे थे. सुबह 4 बजे जागने पर उन्होंने पाया कि उनका 18 माह का पुत्र गायब है. सूचना पर गुम इंसान कायम कर पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया.

रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक एस.एन. अख्तर के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. इसमें आरोपी को मासूम को लेकर पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस की बोगी में चढ़ते देखा गया. आगे नागपुर स्टेशन पर आरोपी बच्चे के साथ दिखा. संदेह होने पर चंद्रपुर में आरपीएफ ने पूछताछ की, जहां आरोपी ने बच्चा अपना बताते हुए आधार कार्ड पेश किया. उस समय उसे छोड़ दिया गया.

पुलिस टीम ने तफ्तीश जारी रखते हुए आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु के तंजावूर तक ट्रेस की. उप निरीक्षक जनकलाल तिवारी के नेतृत्व में टीम आरोपी के घर पहुंची और बच्चे को बरामद कर उसकी मां सोनू मानिकपुरी को सौंपा. मां को देखते ही मासूम रोते हुए उसकी गोद में चला गया.

आरोपी अरुमुगम को 10 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG NEWS: नवजात को हॉस्पिटल में छोड़कर भागी महिला, CCTV फुटेज जांच रही पुलिस
Ankita Lokhande के ससुराल में GST की रेड, बिलासपुर समेत 10 ठिकानों पर कार्रवाई जारी
Chhattisgarh : पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, बच्चे को चोरी करने की कोशिश विफल
छत्तीसगढ़ सरकार की पहल: CM साय ने स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट बिक्री की घोषणा, फ्लिपकार्ट से होगा विपणन
CG में 3 वर्षीय आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत में 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

अमिताभ, विनोद और मुकेश को छोड़कर रेखा की मां पाकिस्तानी क्रिकेटर को बनाना चाहती थीं दामाद… जानिए पूरी कहानी

Vishva News
Vishva News
27/11/2025
CRIME : हर रात 14 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था कलियुगी बाप, ऐसे हुआ काली करतूत का खुलासा
Bank of Baroda ने अनिल अंबानी को दिया झटका, RCom के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया
तहसीलदारों का अनोखा प्रदर्शन : रक्तदान कर सरकार से की अपील, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हैं आंदोलनरत
CG CRIME: सब्जी मंडी में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय मजदूर का शव
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?