By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: “वो मुझसे पंगा नहीं लेंगे, पहले 2 मिनट में ही मुझे पता चल जाएगा…”: पुतिन से मुलाकात से पहले बोले ट्रंप
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > “वो मुझसे पंगा नहीं लेंगे, पहले 2 मिनट में ही मुझे पता चल जाएगा…”: पुतिन से मुलाकात से पहले बोले ट्रंप
देश - विदेश

“वो मुझसे पंगा नहीं लेंगे, पहले 2 मिनट में ही मुझे पता चल जाएगा…”: पुतिन से मुलाकात से पहले बोले ट्रंप

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 12/08/2025
Share
SHARE

वाशिंगटन: अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सामान्य व्यापार की संभावना जताई और कहा कि उन्हें मुलाकात के पहले दो मिनट में ही पता चल जाएगा कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए यह बात कही है।

Contents
  • ट्रंप ने दिया सवाल का जवाब
  • ‘युद्ध विराम देखना चाहता हूं’
  • ‘मॉस्को की अर्थव्यवस्था को लगा झटका’
  • ट्रंप ने बताई आगे की योजना

ट्रंप ने दिया सवाल का जवाब

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा समय दिखाई देता है जब अमेरिका और रूस के बीच सामान्य व्यापार हो सकता है, तो ट्रंप ने कहा, “हां, मुझे लगता है। रूस के पास जमीन का एक बहुत ही कीमती टुकड़ा है। अगर व्लादिमीर पुतिन युद्ध के बजाय व्यापार की ओर रुख करते हैं तो। मेरे एक दोस्त ने कहा था कि रूस इसलिए कठोर है क्योंकि वो बस लड़ते रहते हैं।”

‘युद्ध विराम देखना चाहता हूं’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “हम व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं और उस बैठक के अंत में, शायद पहले दो मिनट में, मुझे ठीक-ठीक पता चल जाएगा कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं।” इसके अलावा, ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर बैठक से पहले आशा व्यक्त करते हुए कहा, “मैं युद्ध विराम देखना चाहता हूं। मैं दोनों पक्षों के लिए सर्वोत्तम संभव समझौता देखना चाहता हूं।”

‘मॉस्को की अर्थव्यवस्था को लगा झटका’

ट्रंप ने कहा कि रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर लगाए गए अमेरिकी शुल्क की वजह से पहले से ही खराब चल रही मॉस्को की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। ट्रंप ने भारत को रूस का “सबसे बड़ा या दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार” बताया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि कई देशों पर अमेरिकी शुल्क लगाने के कारण जारी वैश्विक दबावों से रूस की अर्थव्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रूस को अपने देश के निर्माण में फिर से जुट जाना चाहिए। यह एक विशाल देश है। रूस में अच्छा प्रदर्शन करने की अपार क्षमता है। वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। उनकी अर्थव्यवस्था इस समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है क्योंकि इससे वह बुरी तरह प्रभावित हुई है।’’

ट्रंप ने बताई आगे की योजना

ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारी बातचीत उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि वह बैठक के बाद यूरोपीय नेताओं से बात करेंगे। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत की अपनी योजना का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘अगली बैठक जेलेंस्की और पुतिन, या जेलेंस्की और पुतिन और मेरे बीच होगी। अगर उन्हें जरूरत होगी तो मैं वहां मौजूद रहूंगा, लेकिन मैं दोनों नेताओं के बीच एक बैठक तय करना चाहता हूं।’’

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Annu Kapoor के विवादित कमेंट्स: तमन्ना भाटिया को लेकर बोले ‘माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन…’, Social Media में मची हलचल
दिल्ली-NCR में आधी रात दिखा रहस्यमयी रोशनी, चमकदार नजारे ने लोगों को कर दिया दंग; Video viral
Petrol Diesel Price 12 Jan: पेट्रोल‑डीजल की कीमतों में बदलाव, आज के रेट्स जानें
Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ट्रेलर? मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा
Gold-Silver Prices: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी का रुख फिर से गिरावट की ओर; जानें आज का लेटेस्ट रेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Danteshwari Temple: दंतेश्वरी मंदिर में खुली दानपेटी, निकले 19 लाख और सैकड़ों श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की अर्जियां

Vishva News
Vishva News
30/01/2026
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में बड़े बदलाव: छत्तीसगढ़ रेल मंडल में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
Chhattisgarh: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, तीन महीने में पांचवीं घटना
Chhattisgarh: प्रदेश में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर CM साय की बैठक, प्रमुख सचिव और मंत्री भी मौजूद
Pakistan Blast: पंजाब प्रांत में भीषण धमाका… फैक्ट्री की इमारत गिरी, 15 लोगों की दर्दनाक मौत
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?