कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक सोले फिल्म की तरह करीब 200 फीट ऊंचे जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे से पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा।
CG News: धान खरीदी केंद्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और पत्नी शराब पीने को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद युवक नाराज होकर टावर में चढ़ गया था। किसी तरह समझाइश देकर नीचे उतर गया और युवक को समझाइए देकर छोड़ा गया है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

