By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: ICC ODI Rankings: बिना मैच खेले रोहित शर्मा फिर बने नंबर-1, टीम इंडिया के हिटमैन की धमाकेदार वापसी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > ICC ODI Rankings: बिना मैच खेले रोहित शर्मा फिर बने नंबर-1, टीम इंडिया के हिटमैन की धमाकेदार वापसी
खेल

ICC ODI Rankings: बिना मैच खेले रोहित शर्मा फिर बने नंबर-1, टीम इंडिया के हिटमैन की धमाकेदार वापसी

Vishva News
Last updated: 26/11/2025 5:47 PM
Vishva News
Published: 26/11/2025
Share
SHARE

ICC ODI Rankings: आईसीसी ने एक बार​ फिर से नई रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले ही सप्ताह पहले नंबर से हटे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। इस बीच रोहित शर्मा ने कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन इसके बाद भी वे पहले नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। इस बार ​की वनडे रैंकिंग में बहुत ज्यादा बदलाव तो नहीं हुए हैं, लेकिन टॉप 10 में नीचे के क्रम में कुछ और उठापटक हुई है।

Contents
  • रोहित शर्मा ने फिर से कर लिया पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा
  • गिल नंबर चार और कोहली नंबर 5 पर बने हुए हैं 
  • श्रेयस अय्यर को भी हुआ नुकसान

इवेंट में दोस्ती, मैदान में प्रपोजल: 6 साल पहले शुरू हुई थी Palash Muchhal-Smriti Mandhana की लव स्टोरी हुई

रोहित शर्मा ने फिर से कर लिया पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी रेटिंग 781 की है। इस बीच हालांकि रोहित ने कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल जो पिछले सप्ताह पहले नंबर पर पहुंच गए थे, वे अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं। दरअसल आईसीसी रैंकिंग के नियमानुसार जब कोई टीम खेलती है और खिलाड़ी नहीं खेलता है तो उसकी रेटिंग अपने आप नीचे आ जाती है। ऐसा ही कुछ ​डेरिल मिचेल के भी साथ हुआ। न्यूजीलैंड की टीम ने बिना मिचेल के कुछ मुकाबले खेले थे, इससे उन्हें रेटिंग का नुकसान हो गया। अब उनकी रेटिंग 766 की हो गई है।

गिल नंबर चार और कोहली नंबर 5 पर बने हुए हैं 

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 764 की है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल अब नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 745 की चल रही है। बात अगर विराट कोहली की करें तो वे इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 725 की है। पाकिस्तान के बाबर आजम 722 की रेटिंग के साथ नंबर 6 और आयरलैंड के हैरी टैक्टर 708 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर हैं।

CG में बड़ी सफलता: 1 करोड़ 19 लाख के इनामी 41 माओवादी कैडर हुए सरेंडर, सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी राहत

श्रेयस अय्यर को भी हुआ नुकसान

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक शे होप ने इस बार दो स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 701 की रेटिंग के साथ नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। भारत के श्रेयस अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। उनकी रेटिंग 700 की है और वे नंबर नौ पर हैं। श्रीलंका के चरित असलंका अब 690 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर हैं। उन्हें भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

IND vs SA 1st ODI: रांची में होगी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां देख सकते हैं फ्री में
Vaibhav Suryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया नया कीर्तिमान, बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
BCCI का निर्देश: रोहित-विराट को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने को कहा, रोहित ने दी हामी, कोहली के फैसले पर सस्पेंस बरकरार
‘ये बेशर्म लोग तुम्हारी जीत का इस्तेमाल…’ सुनील गावस्कर ने भारतीय महिला टीम को दी चेतावनी
IPL 2026 मिनी ऑक्शन: जानें तारीख और समय की पूरी जानकारी, कब और कहां होगा आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Petrol Diesel Price 27 Jan: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Vishva News
Vishva News
27/01/2026
No more begging! अब भिक्षाटन पर पूरी तरह रोक, देश का यह राज्य बना भिखारी फ्री; विधानसभा ने पारित किया नया कानून
देशभर में SIR की तैयारी: पहचान पत्र और ज़रूरी दस्तावेज़ रखें तैयार, वरना खो देंगे वोट देने का अधिकार
Sukma Naxal Encounter: घने जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दोनों ओर से हो रही फायरिंग
रायपुर में नौसेना एनसीसी कैडेट्स के लिए खास प्रशिक्षण शिविर, 300 से अधिक युवा ले रहे भाग
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?