By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: ICC का बड़ा फैसला: भारत-पाकिस्तान मैच विवाद में सूर्यकुमार यादव और बुमराह पर जुर्माना, हारिस रऊफ को 2 मैचों का बैन
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > ICC का बड़ा फैसला: भारत-पाकिस्तान मैच विवाद में सूर्यकुमार यादव और बुमराह पर जुर्माना, हारिस रऊफ को 2 मैचों का बैन
खेल

ICC का बड़ा फैसला: भारत-पाकिस्तान मैच विवाद में सूर्यकुमार यादव और बुमराह पर जुर्माना, हारिस रऊफ को 2 मैचों का बैन

Vishva News
Last updated: 05/11/2025 2:01 PM
Vishva News
Published: 05/11/2025
Share
SHARE

एशिया कप 2025 को खत्म हुए एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है, जिसमें आईसीसी की तरफ से 4 नवंबर को एक बड़ा फैसला टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान प्लेयर्स के बीच हुए विवाद के बाद अब बड़ा फैसला सुनाया है। आईसीसी ने टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनकी मैच फीस पर 30 फीसदी का जुर्माना लगाया तो वहीं उनके खाते में 2 डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ी। इसके अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी मैच फीस पर 30 फीसदी जुर्माना लगाने के साथ एक डिमेरिट प्वाइंट उनके खाते में जोड़ा गया है। वहीं पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खाते में भी दो डिमेरिट प्वाइंट जोड़े गए हैं और इसके चलते उन्हें 2 मैचों के बैन का भी सामना करना पड़ेगा।

Contents
  • सूर्या और बुमराह को इस वजह से करना पड़ा जुर्माने का सामना
  • बुमराह और सूर्या को होगा इतने रुपयों का नुकसान

Suryakiran Air Show: नवा रायपुर एयर शो में आसमान में तिरंगे का खूबसूरत दृश्य, सूर्यकिरण टीम ने दिया शानदार प्रदर्शन

सूर्या और बुमराह को इस वजह से करना पड़ा जुर्माने का सामना

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में फाइनल मुकाबले सहित कुल तीन मैच खेले गए थे और तीनों में ही काफी रोमांच भी देखने को मिला था। इसमें जब ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई थी तो उस मुकाबले में जब टीम इंडिया ने जीत हासिल की तो टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित की थी। इसको लेकर पाकिस्तान की तरफ से काफी विवाद भी देखने को मिला था, जिसके बाद अब आईसीसी की तरफ से इस मामले में औपचारिक सुनवाई पूरी कर ली गई है और सूर्या के खाते में 2 डिमेरिट प्वाइंट जोड़ने के साथ उनकी मैच फीस पर भी 30 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।

वहीं जसप्रीत बुमराह को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 28 सितंबर को फाइनल मुकाबले में हारिस रऊफ का विकेट जब हासिल किया तो हाथ से कुछ इशारा किया था। बुमराह को आईसीसी की आचार संहिता 2.21 के उल्लंघन के तहत और आधिकारिक चेतावनी के साथ एक डिमेरिट मिलने के साथ उनकी भी मैच फीस पर 30 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है। सूर्या और बुमराह दोनों ने अपनी गलती को मान लिया है, जिसमें अब इस मामले की औपचारिक सुनवाई नहीं होगी।

बिलासपुर रेल हादसे में मदद नहीं, लूट की होड़… मृतकों और घायलों के सामान और जेवर तक उड़ाए गए

बुमराह और सूर्या को होगा इतने रुपयों का नुकसान

जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को उनकी मैच फीस पर लगे 30 फीसदी जुर्माने के बाद उन्हें अधिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीसीसीआई की तरफ से भारतीय प्लेयर्स को टी20 इंटरनेशनल में एक मुकाबला खेलने के लिए मैच फीस के तौर पर कुल तीन लाख रुपये मिलते है, जिसके बाद बुमराह और सूर्यकुमार यादव को अपनी-अपनी मैच फीस से 90-90 हजार रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

ओपन माइक प्रतियोगिता के विजेता बने  साक्षी,  सुयश और  आदित्य.अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूनिसेफ, एनएसएस और यंग इंडिया का कलिंगा विश्वविद्यालय में संयुक्त आयोजन.
CRICKET: ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में मिली करारी हार, टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
रन लेने की दौड़ में बल्लेबाज गंभीर रूप से घायल, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लेकर जाया गया
Asia Cup 2025: सभी 8 टीमों का स्क्वाड और कप्तान हुए घोषित, जानें पूरी लिस्ट
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने बनाया नया कीर्तिमान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनीं सबसे बड़ी रिकॉर्ड तोड़ क्वीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

शराब के नशे में पुल से नदी में गिरा युवक, SDRF टीम ने रात में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन और सुरक्षित बाहर निकाला

Vishva News
Vishva News
04/10/2025
Women’s World Cup Final 2025: तीसरी बार खिताबी जंग के लिए उतरेगी टीम इंडिया, पिछली दो बार अधूरा रह गया था वर्ल्ड कप का सपना
Ethiopia Volcano: इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट की राख भारत पहुंची; IMD ने उड़ानों और स्वास्थ्य को लेकर जारी की अहम एडवाइजरी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी, अगले तीन दिनों तक ठंड का कहर जारी
ED Action: रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय धोखाधड़ी मामले में छापेमारी जारी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?