By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: राज्य सरकार का अहम फैसला: पेरी-अर्बन ग्रामों में भूमि मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए वर्ग मीटर दर खत्म
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > राज्य सरकार का अहम फैसला: पेरी-अर्बन ग्रामों में भूमि मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए वर्ग मीटर दर खत्म
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

राज्य सरकार का अहम फैसला: पेरी-अर्बन ग्रामों में भूमि मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए वर्ग मीटर दर खत्म

Vishva News
Last updated: 14/12/2025 12:24 PM
Vishva News
Published: 14/12/2025
Share
SHARE

रायपुर : राज्य सरकार ने भूमि मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पेरी-अर्बन ग्रामों एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लागू वर्ग मीटर दर को पूर्णतः समाप्त कर दिया है। अब ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में भूमि का मूल्यांकन केवल हेक्टेयर दर के आधार पर किया जाएगा। इस फैसले से आम नागरिकों, किसानों और भू-धारकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

Contents
  • पहले इस तरह की थी व्यवस्था
  • जमीनों का न्यायसंगत मिल सकेगा मुआवजा
  • स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क में आएगी कमी

Gold Rate Today 14 December 2025: दिसंबर में सोना-चांदी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानें आपके शहर की नई कीमतें

पहले इस तरह की थी व्यवस्था

पूर्व व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 500 वर्ग मीटर तक की भूमि का मूल्यांकन वर्ग मीटर दर से तथा 500 वर्ग मीटर से अधिक भूमि का मूल्यांकन हेक्टेयर दर से किया जाता था। चूंकि वर्ग मीटर दर, हेक्टेयर दर की तुलना में अधिक होती थी, इसलिए कम क्षेत्रफल वाली भूमि पर अधिक मूल्य और मुआवजा देय हो जाता था, जबकि बड़े क्षेत्रफल की भूमि पर अपेक्षाकृत कम। यह एक बड़ी विसंगति थी, जिसे समाप्त करते हुए सरकार ने अब सभी ग्रामीण भूमि के लिए एक समान हेक्टेयर आधारित मूल्यांकन व्यवस्था लागू की है।

जमीनों का न्यायसंगत मिल सकेगा मुआवजा

इस निर्णय से भू-अर्जन प्रकरणों में अब भूमि के वास्तविक क्षेत्रफल के अनुरूप न्यायसंगत मुआवजा मिल सकेगा। उदाहरण के तौर पर बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्र देवारभाट में पूर्व व्यवस्था के तहत 500 वर्ग मीटर भूमि का मूल्यांकन 9 लाख 25 हजार रुपये किया जाता था, जबकि 1000 वर्ग मीटर (0.10 हेक्टेयर) भूमि का मूल्यांकन केवल 3 लाख 67 हजार रुपये होता था। नई व्यवस्था में वर्ग मीटर दर समाप्त होने के बाद 500 वर्ग मीटर भूमि का मूल्यांकन 6 लाख रुपये तथा 1000 वर्ग मीटर भूमि का मूल्यांकन 12 लाख रुपये किया जा रहा है, जो पूरी तरह तर्कसंगत और न्यायसंगत है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर हुआ बदलाव, जानें आपके शहर में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस

स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क में आएगी कमी

वर्ग मीटर दर समाप्त होने से स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क में भी उल्लेखनीय कमी आई है। भूमि का मूल्यांकन अब वास्तविक और किफायती दरों पर होने से रजिस्ट्री की कुल लागत घट रही है। इससे ग्रामीण एवं पेरी-अर्बन क्षेत्रों में भूमि खरीदना आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ हो गया है।

सरकार के इस फैसले से किसानों, भू-धारकों और आम खरीदारों को अनावश्यक अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही भूमि लागत कम होने से रियल एस्टेट, आवास निर्माण और विकास कार्यों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मूल्यांकन प्रक्रिया के सरलीकरण से नियमों की जटिलता कम हुई है और आमजन के लिए प्रक्रिया अधिक सहज एवं पारदर्शी बनी है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

रायपुर के धरमनगर में गौशाला पर हमला… JCB से तोड़फोड़, हनुमान मूर्ति खंडित, दो बछड़ों की मौत
CG News : रायपुर में उद्योग मंत्री की पायलट स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक नशे में धुत पाया गया
Tomar Brothers Case: रायपुर पुलिस आज करेगी 151 दिन फरार रहे वांटेड अपराधी वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी का खुलासा
रायपुर में जबरन मतांतरण के 3 मामले सामने, 6 गिरफ्तार, एक महिला पास्टर भी शामिल
छत्तीसगढ़ में पकड़ाया शराब तस्कर, महतारी एक्सप्रेस में छुपाकर ला रहे थे 16 पेटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Cyclone Senyar का कहर! अगले 3 दिन तटीय इलाकों में हाई अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vishva News
Vishva News
27/11/2025
Chhattisgarh : थाना परिसर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश
Petrol Diesel Price 11 Jan: टंकी फुल कराने से पहले जरूरी खबर… रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई राहत
Dhurandhar BO Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का स्वैग, 1000 करोड़ क्लब में धुरंधर की धमाकेदार एंट्री!
CG Road Accident: पंचायत सदस्य की कार से टकराई बाइक, युवक की अस्पताल में मौत, चालक फरार
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?