By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
खेल

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

Vishva News
Last updated: 08/10/2025 2:52 PM
Vishva News
Published: 08/10/2025
Share
SHARE

IND vs PAK: सितंबर महीने में UAE की धरती पर एशिया कप 2025 का आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले खेले गए और तीनों ही मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव की टीम ने पाकिस्तानी टीम को धूल चटाई। इसमें फाइनल मैच भी शामिल रहा। इस तरह भारत ने पहली बार एशिया कप के फाइनल में हराते हुए खिताब अपने नाम किया। एशिया कप 2025 के बाद भारतीय महिला टीम ने भी 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेले गए वर्ल्ड कप 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 88 रनों से रौंद दिया। लगातार 2 महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 4 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। अब नवंबर में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

Contents
  • 3 दिन में खेले जाएंगे 29 मुकाबले 
  • टूर्नामेंट के ग्रुप इस प्रकार हैं:-
  • टूर्नामेंट का फॉर्मेट इस प्रकार होगा

CG Transfers News: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तबादले , कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

दरअसल, हांगकांग सिक्सेस 2025 का नवंबर में आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीम भी शामिल हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों टीमों के एक ही ग्रुप में रखा गया है ताकि एशिया कप की तरह एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा मुकाबले भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिल सके। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप सी में रखा गया। इस ग्रुप में इन दोनों टीमों के अलावा कुवैत को भी जगह दी गई है।

3 दिन में खेले जाएंगे 29 मुकाबले 

अब बात कर लेते हैं हांगकांग सिक्सेस 2025 के शेड्यूल की। इस टूर्नामेंट का 7 नवंबर से आगाज होगा और 9 नवंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। क्वार्टर फाइनल के विजेता कप सेमीफाइनल में जबकि हारने वाली टीमें प्लेट सेमीफाइनल में खेलेंगी। हर ग्रुप की सबसे नीचे रहने वाली टीम बाउल प्रतियोगिता में उतरेगी। तीन दिनों में कुल 29 मुकाबले हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले जाएंगे।

TRIPLE IT रायपुर में AI स्कैंडल: थर्ड ईयर छात्र पर 36 छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने का आरोप

टूर्नामेंट के ग्रुप इस प्रकार हैं:-

  • ग्रुप A: साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, नेपाल
  • ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएई
  • ग्रुप C: भारत, पाकिस्तान, कुवैत
  • ग्रुप D: श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग (चीन)

टूर्नामेंट का फॉर्मेट इस प्रकार होगा

हर मैच 6 ओवर का होगा और हर टीम में 6 खिलाड़ी होंगे। प्रत्येक गेंदबाज 1 ओवर डालेगा, सिवाय विकेटकीपर के। एक गेंदबाज को 2 ओवर डालने की अनुमति होगी। इससे साफ है कि एक बार फिर मैदान पर रोमांच खेल होने की उम्मीद है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

महिला विश्व कप में स्मृति मंधाना का जलवा, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से बनी ‘क्वीन ऑफ क्रिकेट’
ICC T20 Rankings: भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 सीरीज से पहले जानें, ICC रैंकिंग में किसका पलड़ा भारी?
IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया
Vaibhav Suryavanshi ने अपनी बल्लेबाजी से किया कमाल, यूथ ODI में छक्कों की बरसात से हासिल की नंबर-1 की पोजीशन
IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, हार्दिक पांड्या से भी निकले आगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Petrol Diesel Price Today: आज के ईंधन रेट्स, जानें पेट्रोल और डीजल के अपडेटेड भाव पूरी लिस्ट में

Vishva News
Vishva News
10/01/2026
Raipur Magneto Mall Case: नाबालिग समेत 7 लोग गिरफ्तार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा
900 करोड़ी फिल्म से चमकी इस हसीना की किस्मत, कभी विराट कोहली के साले के लिए धड़कता था दिल, अब इस शख्स से लड़ा रहीं इश्क
Petrol Diesel Price Today: 27 दिसंबर को फिर बदला रेट, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताज़ा दाम
अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छत्तीसगढ़ की फिल्म ‘भीम चिंताराम’ ने भारत का मान बढ़ाया
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?