By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IND vs SA 1st ODI: रांची में होगी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां देख सकते हैं फ्री में
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > IND vs SA 1st ODI: रांची में होगी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां देख सकते हैं फ्री में
खेल

IND vs SA 1st ODI: रांची में होगी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां देख सकते हैं फ्री में

Vishva News
Last updated: 29/11/2025 1:46 PM
Vishva News
Published: 29/11/2025
Share
SHARE

IND vs SA 1st ODI: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार को पीछे छोड़ना चाहेगी और वनडे सीरीज में एक नई शुरुआत करना चाहेगी। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए थे। इसी वजह से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। अब वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में है।

Contents
  • स्टार स्पोर्ट्स पर होगा लाइव प्रसारण
  • भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीते इतने वनडे मैच
  • युवा प्लेयर्स के पास सुनहरा मौका
  • वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

Mahatari Vandana Yojana: 22वीं किस्त के लिए E-KYC अब अनिवार्य, महिलाओं को तुरंत करना होगा सत्यापन

स्टार स्पोर्ट्स पर होगा लाइव प्रसारण

भारत और साउथ अफ्रीका बीच पहला वनडे मुकाबला 30 नवंबर को रांची के मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा। भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी। इसके लिए क्रिकेट फैंस को बस अपने फोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। बस फिर फैंस आराम से फ्री में इस मैच का आन्नद ले सकते हैं।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीते इतने वनडे मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 94 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 40 में भारत ने जीत हासिल की है और 51 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। ऊपर लिखे आंकड़ों के हिसाब से साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ वनडे में पलड़ा भारी है।

युवा प्लेयर्स के पास सुनहरा मौका

वनडे सीरीज में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे प्लेयर्स नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में युवा प्लेयर्स के पास अपनी काबिलियत साबित करने का मौका होगा। यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह के पास अच्छा प्रदर्शन करके टीम में जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है।

SECR रेलवे हादसा: ओएचई लाइन की चपेट में आए कर्मचारी की हुई मौत

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

भारत टीम: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, ऋषभ पंत, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा।

दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रुबिन हरमन, रयान रिकेल्टन, कॉर्बिन बॉश, प्रीनेलेन सुब्रायेन, मार्को जानसन, ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां.
ICC Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने होने वाली सीरीज से पहले जानें दोनों टीमों की स्थिति
Rohit Sharma : रोहित शर्मा से कांपते हैं इंग्लिश गेंदबाज, खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा
India vs Australia ODI Series: सीरीज शुरू होने से पहले विराट-रोहित को बड़ा झटका, शुभमन गिल की नंबर-1 कुर्सी पर भी संकट
Asia Cup 2025: सभी 8 टीमों का स्क्वाड और कप्तान हुए घोषित, जानें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

खराब सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन : सड़क पर नारियल चढ़ाया, अगरबत्ती जलाकर शख्स ने किया पूजा-पाठ

Vishva News
Vishva News
16/09/2025
CG : चने की सब्जी में गिरी छिपकली, परिवार के 4 लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
Iran Protests Death: देशव्यापी प्रदर्शन पर कार्रवाई के बाद ईरान ने पहली बार जारी किया मौतों का आंकड़ा, कर दिया खेला
भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
आशिकी-2 का गाना पहले KK को मिलना था, लेकिन ऐसे पलटी किस्मत… अरिजीत सिंह बन गए रातोंरात स्टार!
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?