By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IND vs SA: भारत ने सीरीज जीतकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, नया इतिहास रचा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > IND vs SA: भारत ने सीरीज जीतकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, नया इतिहास रचा
खेल

IND vs SA: भारत ने सीरीज जीतकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, नया इतिहास रचा

Vishva News
Last updated: 20/12/2025 2:31 PM
Vishva News
Published: 20/12/2025
Share
SHARE

IND vs SA: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी20 मैच में 30 रनों से हरा दिया और इसी के साथ टीम ने सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज कर ली। भारत ने हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के धमाकेदार अर्धशतकों की बदौलत 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद अफ्रीकी टीम 201 रन ही बना पाई। पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब उसने अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतते ही खास कमाल कर दिया।

Contents
  • भारतीय टीम ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
  • हार्दिक पांड्या ने लगाया दमदार अर्धशतक
  • वरुण चक्रवर्ती ने झटके चार विकेट

रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने पाकिस्तान में बैन के बावजूद तोड़ा Record, सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पायरेटेड भारतीय फिल्म बनी

भारतीय टीम ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में घर पर यह 9वीं लगातार बाइलेटरल सीरीज जीत है। भारत ने यह सभी सीरीज 2022 से लेकर साल 2025 तक जीती हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड तोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 से लेकर साल 2010 तक अपने घर पर T20I क्रिकेट में लगातार 8 बाइलेटरल सीरीज जीती थीं। तीसरे नंबर पर भी भारतीय टीम मौजूद है और उसने साल 2019 से लेकर 2022 तक T20I में घर पर 7 बाइलेटरल सीरीज जीती हैं।

हार्दिक पांड्या ने लगाया दमदार अर्धशतक

भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे और इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने 73 रनों का योगदान दिया। बाद में निचले क्रम पर हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बैटिंग का नमूना पेश किया। उन्होंने 25 गेंदों में कुल 63 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से टीम 231 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही।

युनूस सरकार का सख्त एक्शन: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

वरुण चक्रवर्ती ने झटके चार विकेट

इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम के लिए क्विंटन डिकॉक ने जरूर 65 रन बनाए, लेकिन बाकी के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए और टीम 201 रन बना पाई। वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर्स में 53 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने भी बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया और 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2025 में नहीं दिखेगी पाकिस्तान की टीम, टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का ऐलान
ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा से नंबर 1 की कुर्सी छीनी, नए बल्लेबाज ने मारी छलांग
IND vs PAK फाइनल: चोटिल स्टार खिलाड़ी की जगह रिंकू सिंह शामिल, जानें भारत की प्लेइंग-11
IND vs SA: पहला ODI मुकाबला कब और कहाँ, जानें मैच का समय वरना छूट सकता है रोमांचक मुकाबला
Team India की बड़ी कामयाबी! Rohit Sharma ने ODI रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, बने विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

राज्य लोक निर्माण विभाग में बड़े फेरबदल, सात मुख्य अभियंताओं की नई पदस्थापना

Vishva News
Vishva News
25/09/2025
Gift City Gujarat News: Tata के बाद अब Mutual Fund AMC को भी ब्रांच खोलने की मंजूरी, जानें क्या होंगे फायदे
आदिवासी युवती से दुष्कर्म का खुलासा: तीनों आदतन अपराधियों ने नशे की हालत में किया था दुष्कर्म, SP ने दी जानकारी
Gariaband Encounter: 10 नक्सली लीडर्स के एनकाउंटर के बाद DGP ने जवानों के साथ खाया ‘बड़ा खाना’
SIR 2.0 अभियान: वोटर लिस्ट से कहीं न कट जाए आपका नाम, तो इन बातों का रखें खास ध्यान
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?