By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IND vs SA रायपुर मैच: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व कई प्रतिबंध लागू
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > IND vs SA रायपुर मैच: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व कई प्रतिबंध लागू
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

IND vs SA रायपुर मैच: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व कई प्रतिबंध लागू

Vishva News
Last updated: 02/12/2025 10:13 AM
Vishva News
Published: 02/12/2025
Share
SHARE

रायपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में खेला जाएगा। दर्शकों की सुविधा व खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। शहर और अन्य जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।

Contents
  • दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था
  • मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंध
  • स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंधित वस्तुएं

छत्तीसगढ़ में बड़ा धान घोटाला उजागर: 25 हजार MT अवैध धान जब्त, खाद्य मंत्री बघेल ने सख्त एक्शन के दिए निर्देश

दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था

  1. रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए मार्ग : रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।
  2. बिलासपुर की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर–रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
  3. बलौदाबाजार–खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग में विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
  4. जगदलपुर–धमतरी मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : धमतरी–जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।
  5. दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।
  6. महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।

पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग : पासधारी वाहन जिन्हें पार्किंग पास A, B, C, D, E, F, G जारी हुआ है, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ. खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21), कोटराभाठा चौक (सेक्टर 17/20) से ग्राम सेंध, सेक्टर 04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E, F, G में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

Chhattisgarh : नई गाइडलाइन व बढ़ी रजिस्ट्री दरों के खिलाफ उबाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियाँ

मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंध

3 दिसंबर को क्रिकेट मैच (IND vs SA Match in Raipur) आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अपराह्न 12 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंधित वस्तुएं

  1. शराब, बीड़ी–सिगरेट, गुटका, तंबाकू, माचिस–लाइटर्स व अन्य ज्वलनशील पदार्थ
  2. बोतल, डिब्बे, टिफिन, वाद्य यंत्र
  3. कुर्सी–स्टूल, छाता, रूल, ब्लेड्स, स्केट्स, बोर्ड, डंडा, हॉकी स्टिक, झंडा
  4. आग्नेय अस्त्र, पटाखा, चाकू, कटार, तलवार, कैची, तेज धारदार व अन्य खतरनाक वस्तु
  5. खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर), कांच का कंटेनर
  6. हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज़ बैग, कागज का पैकेट
  7. लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, लेजर लाइट, सूचनात्मक लाइट, फ्लैश लाइट
  8. परफ्यूम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज, पेन, पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद
  9. लाउडहेलर, सीटी, हॉर्न, रेडियो, भड़काऊ व संकट पैदा करने वाले संकेत, जानवर
  10. प्रचार सामग्री, सभी प्रकार के सिक्के
Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG में माँ बनी हैवान: नवजात को प्लास्टिक की थैली में डाल नाले किनारे फेंका
Petrol-Diesel Price Update: 8 दिसंबर 2025 को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी
CGMSC घोटाला: ED के शिकंजे में ‘मनी ट्रेल’, शशांक चौपड़ा से 22 जनवरी तक कड़ी पूछताछ
चोरों ने मचाया तांडव, 5 दुकानों को बनाया निशाना, लोगों में दहशत का माहौल
CG News: प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के समापन पर खिलाड़ियों से किया संवाद, खेल भावना की सराहना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

India Post GDS 2026: 28,740 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 31 जनवरी से

Vishva News
Vishva News
27/01/2026
CG News : दिल्ली से रायपुर आई फ्लाइट में कोकीन तस्करी का बड़ा खुलासा, करोड़ों का माल बरामद
Bilaspur Train Accident: मृत लोको पायलट की तीनों बेटियों की पढ़ाई-विवाह की जिम्मेदारी उठाएगी क्लीन कोल कंपनी
Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के ताजा भाव
Petrol-Diesel Price Update: 2 जनवरी के लिए नए रेट जारी, जानें आज का भाव
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?