By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: INDIA Bloc Meeting :राहुल गांधी के घर महागठबंधन की ‘डिनर पार्टी’, बड़े मु्द्दों पर इंडिया ब्लॉक को मजबूत रखने की कोशिश
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > विश्व न्यूज पड़ताल > INDIA Bloc Meeting :राहुल गांधी के घर महागठबंधन की ‘डिनर पार्टी’, बड़े मु्द्दों पर इंडिया ब्लॉक को मजबूत रखने की कोशिश
विश्व न्यूज पड़ताल

INDIA Bloc Meeting :राहुल गांधी के घर महागठबंधन की ‘डिनर पार्टी’, बड़े मु्द्दों पर इंडिया ब्लॉक को मजबूत रखने की कोशिश

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:56 AM
praveen
Published: 07/08/2025
Share
SHARE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर 7 अगस्त को इंडिया ब्लॉक के नेता डिनर पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के बाद ये पहला मौका है, जब महागठबंधन की पार्टियां एक साथ नजर आएंगी. इससे पहले 19 जुलाई 2024 को एक वर्चुअली मीटिंग में सभी शामिल हुए थे.

Contents
  • क्यों अहम मानी जा रही ये ‘डिनर पार्टी’
  • डिनर पार्टी में कौन-कौन होगा शामिल

क्यों अहम मानी जा रही ये ‘डिनर पार्टी’

बताया जा रहा है कि डिनर पार्टी तो एक बहाना है, मीटिंग में बिहार में चल रहे SIR की प्रक्रिया और उपराष्ट्रपति के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. दोनों ही बातों पर विपक्ष लगातार सरकार से सवाल करते हुए आया है. मानसून सत्र के बीच ये बैठक अहम मानी जा रही है.

बिहार में चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बैठक के जरिए राहुल चाहेंगे कि इंडिया ब्लॉक के सभी बड़े नेता एक साथ रहें, जिससे सदन में सरकार को घेरने में आसानी रहे. आपको बता दें कि ये मीटिंग ऐसे समय में भी होने जा रही है जब उपराष्ट्रपति के चुनाव का प्रोसेस शुरू हो चुका है.

डिनर पार्टी में कौन-कौन होगा शामिल

राहुल गांधी की इस मीटिंग में कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बैठक में आने की मंजूरी दे दी है. इन सभी के अलावा शरद पवार की पार्टी एनसीपी के साथ जेएमएम और दूसरे बड़े दलों के शामिल होने की संभावना है.

डिनर में शामिल होने वाले इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता

  • एनसीपी एसपी: शरद पवार
  • शिवसेना यूबीटी: उद्धव ठाकरे
  • समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव
  • टीएमसी: अभिषेक बनर्जी
  • डीएमके: कनिमोझी
  • आरजेडी: तेजस्वी यादव
  • सीपीएम: एम ए बेबी
  • सीपीआई: डी राजा
  • सीपीआई एमएल: दीपांकर भट्टाचार्य
  • नेशनल कॉन्फ़्रेंस: फारूक अब्दुल्ला
  • पीडीपी: महबूबा मुफ्ती

इसके अलावा जेएमएम, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (मणि), आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक जैसे करीब दस छोटे और क्षेत्रीय दलों के नेता भी डिनर मीटिंग में शामिल होंगे. शाम के कार्यक्रम में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे.

वहीं तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन की खराब सेहत की वजह से उनका आना मुश्किल लग रहा है. टीएमसी के नेताओं को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राहुल गांधी के साथ ममता बनर्जी खड़ी नजर आईं हैं. इन सभी के अलावा आम आदमी पार्टी पहले ही इंडिया गठबंधन से खुद को दूर कर चुकी है.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CBSE law syllabus: स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे तीन तलाक और धारा 377 जैसे अहम विषय
सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल: छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित.
भारत पर ट्रंप ने क्यों लगाया 50 फीसदी टैरिफ, ह्वाइट हाउस ने किया खुलासा
राज्यसभा का 41 घंटे से ज्यादा समय हंगामे से बर्बाद, शुरुआत के 12 दिनों में सिर्फ दो ही बिल हुए पारित
World: अमेरिका में तूफान ‘हेनरीएट’ फिर से हुआ शक्तिशाली, जानिए कितनी रफ्तार से बढ़ रहा आगे?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

अवैध कब्जा विवाद : कार्रवाई की मांग में ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, तनाव के बीच दूसरे पक्ष ने की आत्महत्या की कोशिश

Vishva News
Vishva News
10/10/2025
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश, आसमान साफ होने से बढ़ेगी ठंड
CG CRIME: गर्भपात के दबाव से नाराज नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी का गला काटकर की हत्या, लॉज के कमरे में मिला शव
Chhattisgarh : बोर्ड एग्जाम देने का सपना टूट सकता है! माशिमं का बड़ा फरमान – कम अटेंडेंस वालों का एडमिट कार्ड सीधे कैंसल
सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को भेजा बाढ़ का अलर्ट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?