By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: India vs Australia ODI Series: सीरीज शुरू होने से पहले विराट-रोहित को बड़ा झटका, शुभमन गिल की नंबर-1 कुर्सी पर भी संकट
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > India vs Australia ODI Series: सीरीज शुरू होने से पहले विराट-रोहित को बड़ा झटका, शुभमन गिल की नंबर-1 कुर्सी पर भी संकट
खेल

India vs Australia ODI Series: सीरीज शुरू होने से पहले विराट-रोहित को बड़ा झटका, शुभमन गिल की नंबर-1 कुर्सी पर भी संकट

Vishva News
Last updated: 15/10/2025 5:31 PM
Vishva News
Published: 15/10/2025
Share
SHARE

India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द ही सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर दिन रविवार को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक करारा झटका लगा है। यहां तक कि शुभमन गिल की भी पहले नंबर की कुर्सी पर खतरा मंडराता हुआ दिख रहा है।

Contents
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ खेलते हुए आएंगे नजर
  • शुभमन गिल का पहले नंबर पर कब्जा, इब्राहिम दूसरे स्थान पर पहुंचे
  • इन बल्लेबाजों को भी हुआ नुकसान

Chhattisgarh liquor scam: चैतन्य बघेल की रिमांड 29 अक्टूबर तक बढ़ी, दिवाली जेल में ही मनाएंगे

रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ खेलते हुए आएंगे नजर

वैसे तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा और क्रेज वनडे का है, वो इसलिए क्योंकि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। बुधवार को जब आईसीसी ने अपनी नई रैंकिंग जारी की तो उसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान होते हुए दिख रहा है। इससे पहले तक पूर्व भारतीय कप्तान ​रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हुआ करते थे, लेकिन अब वे तीसरे नंबर पर चले गए हैं। इतना ही नहीं, विराट कोहली को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वे अब नंबर 5 पर चले गए हैं। इस बीच अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने लंबी छलांग मारी है। वे सीधे दूसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।

शुभमन गिल का पहले नंबर पर कब्जा, इब्राहिम दूसरे स्थान पर पहुंचे

आईसीसी की ओर से जारी की गई वनडे की नई रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर बने हुए हैं। गिल की रेटिंग इस वक्त 784 की चल रही है। आठ स्थानों की छलांग लगाकर सीधे नंबर 2 पर पहुंचने वाले इब्राहिम जादरान की रेटिंग अब 764 की हो गई है। जादरान ने न केवल ​रोहित और विराट को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि वे शुभमन गिल के भी काफी करीब पहुंच गए हैं। गिल और जादरान की रेटिंग में केवल 20 अंकों का ही अंतर है, जो बहुत जल्द खत्म हो सकता है।

14 की उम्र में एक्ट्रेस ने गटक ली शराब की बोतल… हालत बिगड़ी तो पहुंची अस्पताल, देखकर पिता से नर्स ने कही थी ये बात

इन बल्लेबाजों को भी हुआ नुकसान

इब्राहिम जादरान की छलांग से न केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है, ​बल्कि बाबर आजम, डेरिल मिचेल, चरित असलंका, हैरी टैक्टर, श्रेयस अय्यर और शे होप को भी नुकसान हुआ है। ये सभी बल्लेबाज एक एक पायदान नीचे चले गए हैं। इब्राहिम जादरान ने मंगलवार को ही बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में 111 बॉल पर 95 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाने का काम किया। इस फायदा उन्हें इस बार की रैंकिंग में मिलते हुए नजर आ रहा है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

रन लेने की दौड़ में बल्लेबाज गंभीर रूप से घायल, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लेकर जाया गया
Womens Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार शुरुआत, थाईलैंड पर एकतरफा जीत
साल 2025 खत्म होने को है, लेकिन टीम इंडिया का क्रिकेट जलवा जारी, ICC Rankings में तीनों फॉर्मेट की स्थिति
IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, हार्दिक पांड्या से भी निकले आगे
IND vs PAK: हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ढेर, भारत ने 7 विकेट से पाकिस्तान को हराया, मैच के बाद दोनों टीमों ने नहीं मिलाया हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

ये कैंसर चुपचाप करता है हमला, शुरुआती लक्षण न मिले तो जान पर बन सकता है खतरा

Vishva News
Vishva News
27/01/2026
Chhattisgarh: खस्ताहाल सड़कों पर कांग्रेस का फिशिंग प्रोटेस्ट, पानी भरे गड्ढों में डाली जालियां
INS अरिघात से 3,500 किमी रेंज वाली K-4 मिसाइल का गोपनीय परीक्षण, भारत की सैन्य शक्ति में इजाफा
CG Breaking: एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन में IED ब्लास्ट, महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल
CG Bulldozer Action: अतिक्रमण कर किया जा रहा था नशे का धंधा, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?