By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: India vs Bangladesh Series: भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज का ऐलान, फैंस को मिलेगा वनडे और टी20 का रोमांच
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > India vs Bangladesh Series: भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज का ऐलान, फैंस को मिलेगा वनडे और टी20 का रोमांच
खेल

India vs Bangladesh Series: भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज का ऐलान, फैंस को मिलेगा वनडे और टी20 का रोमांच

Vishva News
Last updated: 03/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 03/01/2026
Share
SHARE

India vs Bangladesh Series: भारत और बांग्लादेश के बीच इसी साल सीरीज खेली जाएगी। वैसे तो ये सीरीज साल 2025 में होनी थी, लेकिन इसे उस वक्त टाल दिया गया था, लेकिन अब इसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बयान जारी किया है। बांग्लादेश ने इस साल का अपना होम कैलेंडर भी जारी कर दिया है। खास बात ये है कि भारतीय टीम अगस्त से लेकर सितंबर तक इस दौरे पर रहेगी, जहां वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई भी बयान नहीं ​आया है।

Contents
  • बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया कैलेंडर का ऐलान
  • एक सितंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी
  • कुछ ऐसा होगा भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

बिलासपुर में सरेराह लूट: बाइक सवार बदमाशों ने मोपेड सवार दंपती से छीना महिला का पर्स

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया कैलेंडर का ऐलान

बांग्लादेश ने अपने साल 2026 के कैलेंडर का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारतीय टीम भी वहां के दौरे पर जाएगी। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार टीम इंडिया बांग्लादेश में तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलती हुई दिखाई देगी। कुछ सोर्स से इसका शेड्यूल भी सामने आया है, लेकिन बीसीसीआई ने इसे अभी जारी नहीं किया है।

एक सितंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी

इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशंस हेड शहरियार नफीस के हवाले से क्रिकबज ने बताया है कि पहले 2025 में जो सीरीज खेली जानी थी, उसे रिशेड्यूल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 अगस्त को टीम इंडिया बांग्लादेश पहुंचेगी। इसके बाद एक सितंबर को पहला वनडे मैच खेला जाएगा। तीन सितंबर को सीरीज का दूसरा और 6 सितंबर को तीसरा व आखिरी वनडे मैच होना है।

नए साल की बड़ी पहल: वंदे भारत एक्सप्रेस में अब महिला टीसी संभालेंगी कमान

कुछ ऐसा होगा भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

इसके बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल भी सामने आया है। इसमें बताया गया है कि सीरीज का पहला मैच 9 सितंबर को होगा। दूसरा मैच 12 सितंबर और 13 सितंबर को आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि अभी बांग्लादेश के हालात ठीक नहीं हैं, ऐसे में टीम इंडिया वहां का दौरा करेगी कि नहीं, इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई सीरीज से पहले एक रिपोर्ट जरूर मांगेगा। इतना ही नहीं, ये शेड्यूल जो बताया गया है वो बांग्लादेश ने बताया है, बीसीसीआई की ओर से जब तक सीरीज का ऐलान नहीं किया जाता, तब तक पक्के तौर पर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! वर्ल्ड कप के बीच टॉप-10 में मची हलचल, भारतीय खिलाड़ी ने बरकरार रखा नंबर-1 स्थान
बांग्लादेश ने IPL के टेलीकास्ट को लेकर उठाया बड़ा कदम, लगाया अनिश्चितकालीन प्रतिबंध
Messi Event में गुस्साए दर्शकों ने किया तोड़फोड़, मुख्य आयोजक Sutadru Dutta को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया
Cricket Updates: T20 वर्ल्ड कप से पहले होगी 3 मैचों की सीरीज, जानें कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने बनाया नया कीर्तिमान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनीं सबसे बड़ी रिकॉर्ड तोड़ क्वीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

छात्राओं के सामने गाली-गलौज, प्राचार्य की शिकायत पर शराबी शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित किया

Vishva News
Vishva News
15/10/2025
Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: सावन का आखिरी सोमवार 3 राशियों के लिए बेहद शुभ, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
CG CRIME: लिव-इन रिलेशनशिप पर बेटों का एतराज… मां के पार्टनर की फावड़े से हत्या
अबकी बार ड्रोन वॉर: भारत के कड़े तेवरों ने पाकिस्तान को सतर्क कर दिया, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा और बचाव तैयारियां
Chhattisgarh : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर लाया, कोर्ट में जल्द करेगी पेश…
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?