By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Indian Navy Day 2025: महिला शक्ति का जलवा! कुमुदिनी, रीति और शिवांगी ने भारतीय नौसेना में रचा नया इतिहास
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Indian Navy Day 2025: महिला शक्ति का जलवा! कुमुदिनी, रीति और शिवांगी ने भारतीय नौसेना में रचा नया इतिहास
महिला विशेष

Indian Navy Day 2025: महिला शक्ति का जलवा! कुमुदिनी, रीति और शिवांगी ने भारतीय नौसेना में रचा नया इतिहास

Vishva News
Last updated: 04/12/2025 6:08 PM
Vishva News
Published: 04/12/2025
Share
SHARE

Indian Navy Day 2025:  देश की तीनों सशस्त्र सेनाओं में भारतीय नौसेना का सम्मान और गौरव आज के दिन और भी बढ़ जाता है, क्योंकि आज भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 4 दिसंबर को यह दिन उन सभी बहादुर नौसैनिकों को समर्पित होता है जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में हर पल तत्पर रहते हैं। नौसेना दिवस के पीछे एक गौरवशाली इतिहास भी जुड़ा है। 1971 के युद्ध में इसी दिन भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को समुद्र में करारा जवाब दिया था। भारतीय नौसैनिकों ने पाकिस्तानी युद्धपोत PNS खैबर सहित कई बड़े लड़ाकू जहाजों को ध्वस्त कर भारत की जीत का परचम लहराया था। इस ऐतिहासिक विजय की याद में हर वर्ष नेवी डे मनाया जाता है।

Contents
    • नौसेना युद्धपोतों पर तैनात पहली महिला अधिकारी
    • सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी
    • सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह
  • भारतीय नौसेना की महिला पायलट शिवांगी सिंह

आज भारतीय नौसेना सिर्फ ताकत और तकनीक में ही नहीं, बल्कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के कारण भी नई ऊंचाइयों को छू रही है। भारतीय नौसेना में कई महिला अधिकारी ऐसी हैं, जो अपने दम, मेहनत और लगन के दम पर इतिहास बना चुकी हैं। आइए, नौसेना दिवस पर उन महिला अधिकारियों से मिलते हैं जिन्होंने नेवी में नई मिसाल कायम की है।

Chhattisgarh News : झोपड़ी में भीषण आग ने महिला की ली जान, पुलिस ने शुरू की जांच

नौसेना युद्धपोतों पर तैनात पहली महिला अधिकारी

भारतीय नौसेना के इतिहास में पिछले वर्षों में एक बड़ा बदलाव आया जब पहली बार दो महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर तैनाती मिली। ये महिलाएं हैं, सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह। दोनों को हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में ‘ऑब्जर्वर’ के तौर पर चुना गया है। इसके साथ ही फ्रंटलाइन जंगी जहाजों पर महिलाओं की तैनाती आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। कुमुदिनी और रीति अब उन जहाजों के डेक पर तैनात रहती हैं, जहां पहले सिर्फ पुरुष अधिकारी ही काम करते थे। आइए जानते हैं कुमुदिनी त्यागी और रीति सिंह के बारे में।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र से आने वाली कुमुदिनी त्यागी बचपन से ही फोर्स में जाने का सपना देखती थीं। 10वीं के बाद ही उन्होंने सेना में जाने की ठान लिया। बीटेक करने के बाद कुमुदिनी ने कठिन मेहनत की और अंततः दिसंबर 2018 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया। उनके पिता सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं, जबकि दादा सुरेश चंद्र त्यागी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर रहे हैं। सैन्य सेवा का यह जुनून उनके परिवार की प्रेरणा से ही आया।

सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह

रीति सिंह उस परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसकी तीन पीढ़ियों ने भारतीय सेना में सेवा की है। उनके पिता एस.के. सिंह भारतीय नौसेना से रिटायर हैं, और उनकी मां अंग्रेज़ी की शिक्षिका हैं। रीति का जन्म 1996 में उत्तर प्रदेश में हुआ, लेकिन साल 2002 में परिवार के साथ हैदराबाद शिफ्ट हो गईं। रीति बचपन से ही नौसेना की ओर आकर्षित रहीं और अपने सपने को पूरा करते हुए भारत की पहली महिला एयरबोर्न टैक्टीशियंस में जगह बनाई।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी तेज, परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

भारतीय नौसेना की महिला पायलट शिवांगी सिंह

भारतीय नौसेना की गर्व की बात हैं लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह, जो न सिर्फ नेवी की पायलट हैं, बल्कि इतिहास रचते हुए राफेल उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट भी बनीं। वाराणसी की रहने वाली शिवांगी के परिवार में भी सेना की पृष्ठभूमि है। उनके नाना वी.एन. सिंह भारतीय सेना में कर्नल थे। बचपन से ही लड़ाकू विमान उड़ाने की इच्छा रखने वाली शिवांगी का सपना 2017 में तब पूरा हुआ जब वो देश की पांच महिला फाइटर पायलटों की टीम का हिस्सा बनीं। उन्होंने मिग-21 से उड़ान भरी और अब राफेल उड़ाने की तैयारियों में जुटी हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल: छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित.
मंगला ताई की प्रेरणादायक कहानी: 65 साल की उम्र में ऑटो की स्टेरिंग संभालने वाली बुजुर्ग महिला
नेपाल की कुमारी प्रथा: दो साल की आर्यतारा शाक्य बनी नई कुमारी, जानिए पूरी कहानी
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषण पर जिला बलौदाबाजार के ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल हो रहे है सोलर हाई मास्ट से रोशन.
Tejasvi Manoj: 17 साल की तेजस्वी मनोज ने बुज़ुर्गों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए बनाई ‘शील्ड सीनियर्स’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब सभी विभागों की खरीदी होगी केवल जेम पोर्टल से

Vishva News
Vishva News
08/09/2025
CG में नाबालिग से दुराचार, अश्लील वीडियो बनाकर मांगी 2 लाख की फिरौती; 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
CG CRIME : सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, आरोपियों ने लात-घूंसों से किया हमला
बड़ी खबर : हाफ बिजली बिल योजना में कटौती, अब सिर्फ 100 यूनिट तक मिलेगा लाभ…
छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात: SDOP पर चाकू से हमला, महिला समेत दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?