By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: LAC के करीब भारत की नई ताकत: 13,700 फीट पर न्योमा एयरबेस से उड़ान भरेंगे फाइटर जेट्स
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > LAC के करीब भारत की नई ताकत: 13,700 फीट पर न्योमा एयरबेस से उड़ान भरेंगे फाइटर जेट्स
देश - विदेशप्रमुख खबरें

LAC के करीब भारत की नई ताकत: 13,700 फीट पर न्योमा एयरबेस से उड़ान भरेंगे फाइटर जेट्स

Vishva News
Last updated: 12/11/2025 12:21 PM
Vishva News
Published: 12/11/2025
Share
SHARE

पूर्वी लद्दाख के रणनीतिक महत्व वाले न्योमा एयरबेस को भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह चालू कर दिया है। 13700 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर एयरबेस अब फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर्स और ट्रांसपोर्ट विमानों के संचालन के लिए पूरी तरह सक्षम हो गया है। चीन सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर स्थित इस एयरबेस के चालू होने से भारत की सीमा सुरक्षा में एक नया मजबूत किला तैयार हो गया है, जो लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर त्वरित प्रतिक्रिया और निगरानी को सक्षम बनाएगा। यह वही एयरबेस है जो पहले केवल एक कच्चे रनवे वाला लैंडिंग ग्राउंड था। पिछले वर्ष सीमा सड़क संगठन (BRO) ने यहां पक्का रनवे तैयार किया था और इस साल अक्टूबर तक सभी आवश्यक सहायक ढांचागत कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया था। अब वायुसेना इस बेस से विमान उड़ाने, लैंड कराने और सीमित रखरखाव कार्य करने में सक्षम है। सूत्रों के अनुसार न्योमा अब विमानों के संचालन और उनके ‘सस्टेन्ड’ रहने की क्षमता रखता है। सैन्य शब्दावली में ‘सस्टेन्ड’ का अर्थ है- ऐसे बेस की क्षमता, जहां विमान की मरम्मत, ईंधन भराई, रडार संचालन, मौसम की निगरानी और चालक दल के रहने की व्यवस्था मौजूद हो।

Contents
  • सिंधु नदी के किनारे, 13700 फीट की ऊंचाई पर स्थित बेस
  • वायुसेना का चौथा सक्रिय बेस

बिपाशा बसु की बहन विजयता के साथ साइबर फ्रॉड! पार्सल डिलीवरी के नाम पर ठगों ने उड़ाए ₹1.8 लाख

सिंधु नदी के किनारे, 13700 फीट की ऊंचाई पर स्थित बेस

न्योमा एयरबेस लद्दाख की सिंधु नदी के किनारे समुद्र तल से 13700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह लेह से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है, ऐसे में रखरखाव सुविधाओं को अत्यधिक ठंडे वातावरण में काम करने के अनुरूप तैयार किया गया है। यब बेस लंबे समय से भारतीय वायुसेना की रणनीतिक योजनाओं का हिस्सा रहा है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद निष्क्रिय पड़े इस एयरस्ट्रिप को 2009 में फिर से सक्रिय किया गया था। तब से यहां सी-130जे सुपर हर्क्यूलिस, एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर्स जैसे एमआई-17, सीएच-47एफ चिनूक तथा एएच-64ई अपाचे का सफल संचालन हो चुका है, खासकर 2020 के गलवान संघर्ष के दौरान।

2020 के तनाव के बाद सरकार ने 2021 में इसकी अपग्रेडेशन के लिए 220 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट हिमांक ने कठिन हिमालयी परिस्थितियों में यह काम पूरा किया। माइनस 20-40 डिग्री सेल्सियस की ठंड, कड़ाके की हवा और सीमित कामकाजी मौसम के बावजूद, 2.7 किलोमीटर लंबी कंक्रीट रनवे का निर्माण अक्टूबर 2024 तक 95 प्रतिशत पूरा हो गया था। नवंबर 2025 तक सभी सहायक सुविधाएं जैसे हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन, क्रैश बे, वॉच टावर्स और आवासीय व्यवस्था पूरी हो गईं। जुलाई 2025 में यह अनुमान लगाया गया था कि एयरबेस अक्टूबर तक चालू हो जाएगा, लेकिन वायुसेना ने इसे समय से पहले पूरी क्षमता के साथ सक्रिय कर दिया।

Delhi Red Fort Blast Update: लाल किले पर 26 जनवरी को बड़े हमले की थी साजिश, डॉक्टर मुजम्मिल ने की थी रेकी, पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा

वायुसेना का चौथा सक्रिय बेस

यह लद्दाख में भारतीय वायुसेना का चौथा सक्रिय बेस बन गया है। फिलहाल लेह में एक प्रमुख एयरबेस पहले से संचालित है, जबकि कारगिल और थॉइस (जो सियाचिन बेस के रूप में जाना जाता है) में पूर्ण विकसित एयरस्ट्रिप्स मौजूद हैं। इसके अलावा, दौलत बेग ओल्डी (DBO) में एक कच्चा रनवे है, जहां विशेष अभियानों के लिए वायुसेना के विमान उतरते हैं।

न्योमा अब एक पूर्ण फॉरवर्ड स्टेजिंग ग्राउंड के रूप में कार्य करेगा। यहां से राफेल और सुखोई-30एमकेआई जैसे फाइटर जेट्स रोटेशनल आधार पर तैनात किए जाएंगे। ऊंचाई के कारण जेट इंजनों को कम तापमान में स्टार्ट करने के लिए संशोधित किया गया है। यह एयरबेस लद्दाख के सब-सेक्टर नॉर्थ में सैनिकों की तैनाती, निगरानी और आपूर्ति के लिए क्रांतिकारी साबित होगा।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: प्रदीप पटेल के छत पर हर महीने बन रही 350 से 400 यूनिट बिजली …. बिजली बिल भी घटकर एक तिहाई से भी कम हुआ
IRCTC यूजर्स सावधान! सुबह 8 से 10 बजे तक टिकट बुकिंग पर लगी नई पाबंदी, जानिए क्या है वजह
CG News : IPS रतनलाल डांगी चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटे, PHQ अटैच
CG Liquor Scam Case: चैतन्य बघेल की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने समाज कल्याण विभाग में मारा छापा, दिव्यांगों के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला उजागर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG में युवक का अपहरण, बेरहमी से हत्या; पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

Vishva News
Vishva News
27/12/2025
Acid Attack Survivor Mangala Kapoor: एसिड अटैक ने नहीं तोड़ी हिम्मत, संघर्ष से पद्मश्री तक पहुँचीं प्रो. मंगला कपूर
Delhi Red Fort Blast Case: मुजम्मिल का खुलासा, लाल किले से भी बड़ा आतंकवादी हमला था प्लान
Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, बादल फटने से चमोली में 6 घर तबाह, 7 लोग लापता
CG Rape Case: 9 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, 55 साल के अधेड़ ने 5 दिनों तक तक बनाया हवस का शिकार
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?