By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IndiGo का फ्लाइट संकट जारी: 150 से अधिक उड़ानें कैंसिल, दिल्ली से हैदराबाद तक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > IndiGo का फ्लाइट संकट जारी: 150 से अधिक उड़ानें कैंसिल, दिल्ली से हैदराबाद तक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
देश - विदेश

IndiGo का फ्लाइट संकट जारी: 150 से अधिक उड़ानें कैंसिल, दिल्ली से हैदराबाद तक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Vishva News
Last updated: 07/12/2025 12:28 PM
Vishva News
Published: 07/12/2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: ऑपरेशनल दिक्कत का सामना कर रही एयरलाइन इंडिगो की सर्विस अब धीरे-धीरे बेहतर हो रही है. छठवें दिन एयरलाइन की फ्लाट्स कैंसिल होने का सिलसिला कम हुआ है. रविवार को भी 150 से अधिक फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दिल्ली एयरपोर्ट, हैदराबाद एयरपोर्ट समेत कई हवाई अड्डों से मिली है. पिछले छह दिनों में 2 हजार से उड़ाने रद्द हुई हैं. हालांकि सरकार के दखल के बाद हालात जरूर पहले से बेहतर हुए हैं,लेकिन मुसाफिरों की दिक्कतें ज्यादा कम नहीं हुई है. अभी भी देश के ज्यादातर एयरपोर्ट पर लंबी कतारें दिख रही है, जो अपनी फ्लाइट के उड़ान भरने के इंतजार में है. इस बीच पैसेंजर्स की सहुलियत के लिए सरकार ने बढ़ते महंगे किराए पर भी सख्ती दिखाई है.

Contents
  • किस एयरपोर्ट पर कितनी उड़ानें रद्द हुईं?
  • दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कैसे हालात
  • महंगे हवाई किराए पर रोक
  • अब किस रूट पर कितना किराया
  • रेलवे बना यात्रियों का सहारा

Petrol Diesel Price 07 Dec: ईंधन सस्ती या महंगी? देखिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें 

किस एयरपोर्ट पर कितनी उड़ानें रद्द हुईं?

  1. पुणे एयरपोर्ट: इंडिगो की 25 उड़ानें रद्द
  2. हैदराबाद एयरपोर्ट: कुल 54 आगमन और 61 प्रस्थान कैंसिल
  3. जम्मू एयरपोर्ट: इंडिगो की 10 उड़ानों में से 2 रद्द, जिनमें एक दिल्ली और दूसरी इंदौर की फ्लाइट शामिल है
  4. तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट: अराइवल की 5 उड़ानें और डिपार्चर की 6 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कैसे हालात

देश की राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर आज की स्थिति में कुछ सुधार दिख रहा है, लेकिन सुबह से कई उड़ानें रद्द हुईं. इनमें जम्मू, अमृतसर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, नागपुर और आइजॉल की फ्लाइट्स शामिल हैं. इंटरनेशनल उड़ानें फिलहाल समय पर बताई जा रही हैं.

महंगे हवाई किराए पर रोक

इंडिगो के संकट के बीच देश के प्रमुख रूट के किराए बेहताशा बढ़ गए थे, आलम ये था कि कुछ रूट्स पर टिकट इतने महंगे हुए कि इतने महंगे टिकट दिल्ली से अमेरिका और लंदन जाने के भी नहीं थे. जिसके बाद सरकार ने मामले में दखल दिया और तुरंत इस पर रोक लगाई. केंद्र सरकार की सख्ती के बाद हवाई किराए में स्थिरता देखने को मिल रही है.

Gold Rate Update: सोने की खरीदारी से पहले खबर जरूर पढ़ें, रविवार को गोल्ड रेट हुआ महंगा या सस्ता?

अब किस रूट पर कितना किराया

  1. मुंबई–दिल्ली: ₹6,135 (अगले तीन दिनों में न्यूनतम)
  2. दिल्ली–बेंगलुरु: ₹6,363 से शुरू
  3. दिल्ली–पुणे: ₹5,495 से शुरू
  4. दिल्ली–कोलकाता: 8 दिसंबर से ₹8,595
  5. दिल्ली–चंडीगढ़: 9 दिसंबर को ₹3,223

रेलवे बना यात्रियों का सहारा

इंडिगो की लगातार कैंसलेशन के बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देशभर में स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आई विजुअल्स में यात्रियों की बढ़ती भीड़ साफ नजर आ रही है. एयरलाइन कैंसलेशन के कारण कई लोग अब रेल यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Hotel on Moon: चांद पर मनाएं छुट्टी! बनने जा रहा होटल, एक रात का इतना होगा किराया
IRCTC यूजर्स सावधान! सुबह 8 से 10 बजे तक टिकट बुकिंग पर लगी नई पाबंदी, जानिए क्या है वजह
Pahalgam Terror Attack: NIA चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में, पाकिस्तान के 3 आतंकी और एक संगठन का होगा खुलासा
Annu Kapoor के विवादित कमेंट्स: तमन्ना भाटिया को लेकर बोले ‘माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन…’, Social Media में मची हलचल
Nikki Murder Case : CCTV फुटेज और अस्पताल मेमो से खुल रहे नए राज, परिजन के बयान भी बने पहेली… 10 प्वाइंट्स में पूरी कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेल

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान करेगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार? मोहसिन नकवी के बयान से मचा हड़कंप

Vishva News
Vishva News
27/01/2026
IED Blast in CG : CRPF इंस्पेक्टर और आरक्षक IED विस्फोट में घायल, रायपुर रेफर
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ : तीन आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख के गांजा समेत 1 करोड़ 53 लाख रुपए का सामान जब्त
Gold-Silver Latest Rates: एक ओर सोने में उछाल, दूसरी ओर चांदी हुई सस्ती—देखें आज के ताज़ा भाव
CG NHM Workers Strike: सूरजपुर में 594, बलौदाबाजार में 160+ और कोरबा में 21 NHM कर्मचारियों की सेवा समाप्त
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?