By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: राशन वितरण में गड़बड़ी: प्रशासन ने दो दुकानों का संचालन किया समाप्त, एक पर लगाया अर्थदंड
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > राशन वितरण में गड़बड़ी: प्रशासन ने दो दुकानों का संचालन किया समाप्त, एक पर लगाया अर्थदंड
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

राशन वितरण में गड़बड़ी: प्रशासन ने दो दुकानों का संचालन किया समाप्त, एक पर लगाया अर्थदंड

Vishva News
Last updated: 26/12/2025 4:16 PM
Vishva News
Published: 26/12/2025
Share
SHARE

रायपुर : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित प्रमाणीकरण कर राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों की टीम ने जांच के दौरान कुछ उचित मूल्य दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की। दो दुकानों का संचालन समाप्त किया गया। वहीं एक दुकान संचालक पर अर्थदंड लगाया गया। हितग्राही अपने राशन प्राप्त करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन कर सामग्री का उठाव कर रहे हैं, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होती है। इस व्यवस्था के माध्यम से वास्तविक पात्रों तक ही खाद्यान्न की आपूर्ति पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Chhattisgarh: माओवादियों के लिए समर्पण का आखिरी मौका, 31 जनवरी तक मिलेगा विकल्प, फरवरी से होगा कड़ा अभियान

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा उचित मूल्य दुकानों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई है। इन टीमों ने विभिन्न उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण एवं जांच कार्य किया। निरीक्षण के दौरान वितरण प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण तथा आधार प्रमाणीकरण की स्थिति का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ उचित मूल्य दुकानों में अनियमितताएँ पाई गईं। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध नियंत्रक प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की गई।

खाद्य नियंत्रक, जिला रायपुर ने आईडी क्रमांक 441001314 “मां भगवती खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति, बैरन बाजार” तथा आईडी क्रमांक 441001256 “श्री जय शीतला काली खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, बढ़ईपारा” से दुकान संचालन का अधिकार समाप्त कर उन्हें अन्य उचित मूल्य दुकानों में संलग्न किया गया है। इसके अतिरिक्त आईडी क्रमांक 441001148 “दूधाधारी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक-62” को अनियमितता पाए जाने पर ₹7000 का अर्थदंड अधिरोपित कर कड़ी चेतावनी दी गई।

IND vs SL: तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, स्टार ऑलराउंडर की वापसी

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य की किसी भी उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के प्रावधानों के अंतर्गत कड़ी एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह एवं लाभार्थी-केंद्रित खाद्यान्न वितरण प्रणाली के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Special Trains: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने त्योहारी यात्रा को बनाया आसान, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें लगाएंगी 54 फेरे
CG NEWS: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में शीत लहर का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी; 24 घंटे बाद बढ़ेगा तापमान
CG Weather Update : तापमान में उतार-चढ़ाव जारी… 3 दिन राहत, फिर छत्तीसगढ़ में लौटेगी कड़कड़ाती ठंड
CG Crime News: घर में मिले दंपती के शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Gold and Silver Price Today: सोने की कीमत में फिर आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा रेट

Vishva News
Vishva News
17/12/2025
धोखाधड़ी का मामला: फर्जी साधू ने महिला डॉक्टर को ठगा, UPI से उड़ाए पैसे
भागदौड़ वाली जिंदगी में जल्दी खाना खाने से हो सकता है नुकसान, जानें क्यों
Cyclone Ditwah : चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ भारत में दस्तक देने को तैयार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में अलर्ट
मां के एक फैसले ने बदल दी किस्मत! बचपन में ननिहाल न जाता तो अंडरवर्ल्ड डॉन बन सकता था यह सुपरस्टार
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?