By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Janjgir-Champa: हनुमान धारा में लापता तीन बच्चों के शव हसदेव नदी से बरामद
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Janjgir-Champa: हनुमान धारा में लापता तीन बच्चों के शव हसदेव नदी से बरामद
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Janjgir-Champa: हनुमान धारा में लापता तीन बच्चों के शव हसदेव नदी से बरामद

Vishva News
Last updated: 11/12/2025 1:25 PM
Vishva News
Published: 11/12/2025
Share
SHARE

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बीती शाम लापता हुए 3 बच्चों के शव हसदेव नदी से बरामद हुए हैं. तीनों बच्चे सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से सुबह 10 बजे हनुमान धारा पहुंचे थे. लेकिन देर शाम तक वे घर नहीं लौटे. देर रात तक गोताखोरों की टीमें उन्हें ढूंढने में लगी रही. 26 घंटे बाद आज तीनों की लाश नदी से बरामद की गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चों की पहचान- रूद्र कुमार (कक्षा 5वीं), युवराज (कक्षा 8वीं), नेल्सन (कक्षा 9वीं) के रूप में हुई. तीनों बच्चे मनका पब्लिक स्कूल के छात्र थे और एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे. इनमें से एक बच्चा सक्ती जिले में पदस्थ ASI का पुत्र है.

Contents
  • पुलिस, गोताखोर और नगर सेना रातभर खोज करते रहे
  • परिजनों को मिलेगी 4 लाख मुआवजा राशि
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और बीते दिन सुबह साइकिल से घूमने निकले थे. जब शाम तक बच्चे वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की. एक बच्चे के पास मोबाइल फोन था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था. मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो उसका अंतिम लोकेशन हनुमान धारा नदी किनारे मिला. इसी के बाद परिजन और ग्रामीण नदी की ओर पहुंचे. शाम को स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे खड़ी तीन साइकिलें और पास में बच्चों के कपड़े व चप्पल देखे. पर बच्चे कहीं नजर नहीं आए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. चाम्पा पुलिस मौके पर पहुँची और बच्चों के कपड़े तथा साइकिल बरामद करके तलाशी अभियान शुरू किया.

Chhattisgarh-Goa Special Train: छत्तीसगढ़ से गोवा जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, छुट्टियों में मिलेगा आरामदायक सफर का मौका

पुलिस, गोताखोर और नगर सेना रातभर खोज करते रहे

पुलिस ने तुरंत नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया.  स्थानीय गोताखोर, नगर सेना, और पुलिस जवानों ने मिलकर देर रात तक नदी में जाल डालकर और डाइविंग के जरिए खोजबीन की. तलाशी में मदद के लिए प्रशासन ने नदी का बहाव कम कराया, ताकि पानी शांत हो और गोताखोर गहराई तक उतर सकें. इसके बावजूद रात 12 बजे तक बच्चों का कोई पता नहीं चल सका. सुबह फिर से तीनों बच्चों की तलाश शुरू की गई, जिसमें तीनों बच्चों के शव नदी की गहराई से बरामद हुए हैं.

परिजनों को मिलेगी 4 लाख मुआवजा राशि

चाम्पा SDM ने कहा कि घटना आकस्मिक मृत्यु की श्रेणी में आती है, ऐसे मामलों में शासन की ओर से परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में 11 दिसंबर को भारी तेजी, चांदी भी हुई महंगी – जानें आज के ताजे रेट

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

तीनों बच्चों के शव को आगे की कार्रवाई के लिए चाम्पा के BDM अस्पताल भेजा गया है. नदी किनारे पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर बड़ी कामयाबी: जवानों ने नक्सलियों का हथियारों का जखीरा किया बरामद, 5 प्रेशर IED भी कब्जे में
कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
BSP में सुरक्षा चूक पर बड़ी कार्रवाई: 6 अधिकारियों पर की गई कार्रवाई, 4 को निलंबित, 2 को दी गई चेतावनी
CG BREAKING : राजधानी में नक्सल विरोधी दस्ता की कार्रवाई, माओवादी संगठन से जुड़े दंपति गिरफ्तार
CG में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए पटवारी संघ अध्यक्ष; मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधजिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Crime : पत्नी को खाना न बनाने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Vishva News
Vishva News
22/10/2025
SIR का दूसरा चरण आज रात 12 बजे से शुरू, 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा लागू 
8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, पहले लाभार्थी बनेंगे इस राज्य के कर्मचारी, वेतन में मिलेगा बड़ा इजाफा
देव वृक्ष कदम्ब: औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ से मिलते हैं कई रोगों का समाधान
शराब के नशे में पुल से नदी में गिरा युवक, SDRF टीम ने रात में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन और सुरक्षित बाहर निकाला
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?