रायपुर: कोयला घोटाला मामले में EOW ने बड़ी कार्यवाही की है, रविवार को रेड कार्यवाही के बाद जयचंद कोसले को EOW ने गिरफ्तार कर लिया है, सौम्या चौरसिया का निज सचिव रहकर कोयला घोटाले से 50 लाख रुपए कमाने का आरोप है, EOW ने आरोपी जयचंद को कोर्ट में पेश किया है, EOW ने 14 दिन की पुलिस रिमांड का आवेदन दिया है, ACB/EOW की विशेष कोर्ट मे पेश किया गया है।
CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ PSC घोटाले मामले में पांचों आरोपी CBI की अदालत में पेश, जांच जारी
बता दें कि ईओडब्ल्यू की टीम ने रविवार सुबह सहायक खनिज संचालक के पुत्र जयचंद कोसले के रायपुर और अकलतरा स्थित घरों पर भी दबिश दी थी। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। जयचंद लंबे समय से जांच एजेंसी की निगरानी में था। वह पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया का करीबी माना जाता है। जांच में यह भी सामने आया कि अवैध कोयला परिवहन से मिलने वाला पैसा जयचंद के जरिए सौम्या तक पहुंचता था। जयचंद ने ही सौम्या का लगभग 50 करोड़ निवेश किया था।
उसे खुद भी इस कारोबार से 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई। उसने रायपुर के सेजबहार कॉलोनी में आलीशान मकान और अकलतरा के अंबेडकर चौक के पास पैतृक घर सहित करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। जयचंद से ईडी भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

