By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: JEE Advanced 2026: 17 मई को होगा एग्जाम, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख जानें
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > JEE Advanced 2026: 17 मई को होगा एग्जाम, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख जानें
देश - विदेश

JEE Advanced 2026: 17 मई को होगा एग्जाम, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख जानें

Vishva News
Last updated: 05/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 05/01/2026
Share
SHARE

JEE Advanced 2026: देश के लाखों इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खबर है. आईआईटी में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Advanced) 2026 की तारीख तय हो गई है. इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. जेईई मेन 2026 के रिजल्ट के आधार पर करीब 2.5 लाख छात्र इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बैठ सकेंगे. इस बार जेईई एडवांस्ड के आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) को सौंपी गई है.

Contents
  • पिछले वर्ष का हाल
  • कब से कब तक होंगे रजिस्ट्रेशन?
  • क्या हैं नियम?

हर साल की तरह इस बार भी जेईई मेन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ही जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलेगा. अलग-अलग वर्गों के लिए कितने छात्रों को बुलाया जाएगा, इसकी संख्या पहले ही तय कर दी गई है. हालांकि, पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो यह संख्या 2.5 लाख से थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है. इसकी वजह कई बार छात्रों के अंकों का बराबर होना होता है, जिसे टाई की स्थिति कहा जाता है.

जब दो या उससे ज्यादा छात्रों के अंक एक जैसे होते हैं, तो रैंक तय करने के लिए कुछ नियम अपनाए जाते हैं. सबसे पहले यह देखा जाता है कि किस छात्र के पॉजिटिव अंक ज्यादा हैं. जेईई एडवांस्ड में नेगेटिव मार्किंग भी होती है, यानी गलत जवाब देने पर नंबर कटते हैं. ऐसे में सही सवालों का चयन बहुत अहम हो जाता है. अगर पॉजिटिव अंक भी बराबर होते हैं, तो पहले गणित के अंक देखे जाते हैं. इसके बाद भी बराबरी रहने पर फिजिक्स के नंबर देखे जाते हैं. अगर इन सभी के बाद भी स्कोर एक जैसा रहता है, तो ऐसे छात्रों को एक ही रैंक दे दी जाती है.

CG CRIME: सीआरपीएफ अफसर ने डॉक्टर के खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए, पुलिस ने शुरू की जांच

पिछले वर्ष का हाल

पिछले वर्षों की बात करें तो 2024 में करीब 2 लाख 50 हजार 284 छात्र जेईई एडवांस्ड की दौड़ में थे. वहीं 2025 में यह संख्या थोड़ी कम होकर करीब 2 लाख 50 हजार 236 रही थी. 2025 में कटऑफ भी थोड़ा कम गया था, जिससे कुछ छात्रों को फायदा मिला. इसी तरह इस बार भी छात्रों को उम्मीद है कि अगर तैयारी अच्छी रही, तो आईआईटी में दाखिले का रास्ता खुल सकता है.

कब से कब तक होंगे रजिस्ट्रेशन?

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 2 मई 2026 तक चलेगी. योग्य उम्मीदवार इस दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा का आयोजन एक ही दिन में दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी. दोनों पेपर देना सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी होगा. किसी एक पेपर में गैरहाजिर रहने पर छात्र को रैंक नहीं दी जाएगी.

Sukma Encounter: 60 लाख के इनामी माओवादी ढेर, हार्डकोर नक्सली वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का भी मारा गया

क्या हैं नियम?

परीक्षा के नियमों के अनुसार, जेईई एडवांस्ड में बैठने के लिए उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद की होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के छात्रों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाती है. इसके अलावा, कोई भी छात्र यह परीक्षा अधिकतम दो बार ही दे सकता है और वह भी लगातार दो वर्षों में. यानी अगर कोई छात्र पहले ही दो बार जेईई एडवांस्ड दे चुका है, तो उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

भारत की पहली डिजिटल जनगणना: 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा पहला चरण, 30 लाख कर्मी जुटेंगे डेटा संग्रह में
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में उछाल, एमसीएक्स पर सोना महंगा, चांदी के भी बढ़े भाव… देखें ताज़ा भाव
Reba Pal Pattachitra Artist: 78 साल की रेबा पाल… बूढ़े हाथों से जीवित कर रही हैं पटचित्र कला की सजीव विरासत
SCO Summit: मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में “पुनर्जन्म”, अमेरिका को झटका
Petrol-Diesel Price Update: 2 जनवरी के लिए नए रेट जारी, जानें आज का भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

राजधानी में बजरंग दल के नाम पर हमला: युवक पर चाकू से हमला, पुलिस अब तक रही निष्क्रिय

Vishva News
Vishva News
18/10/2025
Congress-BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, लाठी-डंडों से हुई झड़प.. राहुल की रैली में PM Modi के अपमान पर पटना में घमासान
सावधान! ये 4 नंबर आपके बैंक अकाउंट को कर सकते हैं खाली, इनकमिंग कॉल भी न उठाएँ
CG में आवारा कुत्ते का हमला, 5 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल
Petrol Diesel Price Today 21 Dec 2025: आज के पेट्रोल-डीजल रेट्स… अपने शहर में टंकी फुल कराने से पहले देख लें कीमतें
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?