By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा ऐलान – ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को सौंपी अहम जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा ऐलान – ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को सौंपी अहम जिम्मेदारी
खेल

IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा ऐलान – ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Vishva News
Last updated: 13/11/2025 2:28 PM
Vishva News
Published: 13/11/2025
Share
SHARE

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2026 में खेले जाने वाले सीजन को लेकर अभी सभी फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान करना है, जिसके बाद मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। वहीं इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा ऐलान करने के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी और बेहतरीन ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपनी टीम का आगामी सीजन के लिए नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है।

Contents
  • वॉटसन को आईपीएल में है कोचिंग का अनुभव
  • ड्वेन ब्रावो मेंटर की भूमिका जारी रखेंगे

जंगल से निकले 25 हाथी, ग्रामीणों में दहशत… कई गांवों में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वॉटसन को आईपीएल में है कोचिंग का अनुभव

शेन वॉटसन की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन ऑलराउंडर प्लेयर्स में की जाती है, जो ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे हैं। वॉटसन ने टेस्ट क्रिकेट में जहां 59 मुकाबले खेले हैं तो वहीं वनडे में 190 मैच और टी20 इंटरनेशनल में कुल 58 मैच खेले हैं। वॉटसन को आईपीएल में भी खेलने का काफी अनुभव हासिल है, जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। वॉटसन ने आईपीएल में पहले सीजन से लेकर कुल 12 सीजन तक खेला है। इस दौरान उन्होंने 145 मैचों में खेलते हुए 30.99 के औसत से कुल 3874 रन बनाए हैं। वहीं इसके अलावा गेंदबाजी में वॉटसन ने आईपीएल में कुल 92 विकेट हासिल किए हैं। क्रिकेट से पूरी तरह रिटायरमेंट लेने के बाद शेन वॉटसन ने कोचिंग में अपने करियर की शुरुआत की जिसमें वह दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा रहे हैं।

CG में धर्मांतरण का भंडाफोड़… प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, एसईसीएल कर्मचारी हिरासत में

ड्वेन ब्रावो मेंटर की भूमिका जारी रखेंगे

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपने कोचिंग सेटअप को लेकर कई बड़े बदलाव लगातार कर रही है, जिसमें उन्होंने शेन वॉटसन को असिस्टेंट कोच बनाने से पहले अभिषेक नायर को अपनी टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया था। वहीं इसके अलावा केकेआर की टीम ने ये साफ कर दिया है कि ड्वेन ब्रावो फ्रेंचाइजी के लिए अगले सीजन भी मेंटर की भूमिका को निभाना जारी रखेंगे। अब सभी की नजरें केकेआर टीम के अगले सीजन को लेकर होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट पर टिकी हुई है, जिसमें कुछ बड़े नामों को रिलीज किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

‘हम आग और आग हैं’ अभिषेक का बड़ा बयान, गिल की तूफानी बल्लेबाजी पर कह दी बड़ी बात
India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
Asia Cup 2025: सभी 8 टीमों का स्क्वाड और कप्तान हुए घोषित, जानें पूरी लिस्ट
India-Pakistan match live : सोनी के अलावा अब यहां भी देख सकते हैं मैच, बस करना होगा इतना सा काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का नया ऐतिहासिक कदम, 16,000 फीट की ऊंचाई पर चलाई मोनो रेल

Vishva News
Vishva News
15/11/2025
योगिता मंडावी की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा- राज्य गर्वित
छत्तीसगढ़ से पशुओं की पड़ोसी राज्यों में तस्करी : पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 को किया गिरफ्तार, 11 मवेशी और 1 कार जब्त
Neeraj Chopra Diamond League Final 2025: बाहुबली नीरज कब और किससे भिड़ेंगे? जानें पूरा शेड्यूल और भारतीय समय
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड! 3 दिन में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, मौसम विभाग का अलर्ट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?