कोरबा : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोरबा जिले से सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा गांव में एक घर के भीतर गुपचुप तरीके से प्रेयर का आयोजन किया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आयोजन का विरोध किया।
CG BREAKING: राजधानी की थिनर फैक्ट्री में भयंकर आग, इलाके में हड़कंप
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह धर्मांतरण का खेल था, जिसे छुपकर अंजाम दिया जा रहा था। विरोध की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। अब तक इस मामले में किसी के द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
प्रेमिका की शिकायत पर गया था जेल, रिहाई के बाद युवक ने दी जान
जानकारी के अनुसार, जिस मकान में प्रार्थना का आयोजन हो रहा था, वहां के मकान मालिक को आयोजनों के संबंध में उरगा थाना पुलिस कई बार समझाइश दे चुकी है। पुलिस ने नोटिस भी जारी किया था कि इस तरह का आयोजन करने से पहले कलेक्टर से अनुमति ली जाए। फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

