By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Laptop Tips: सावधान! महंगा लैपटॉप उड़ सकता है, बस इन 3 गलत आदतों से बचें
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Laptop Tips: सावधान! महंगा लैपटॉप उड़ सकता है, बस इन 3 गलत आदतों से बचें
देश - विदेश

Laptop Tips: सावधान! महंगा लैपटॉप उड़ सकता है, बस इन 3 गलत आदतों से बचें

Vishva News
Last updated: 22/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 22/01/2026
Share
SHARE

Laptop Tips: आज के समय में लैपटॉप सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि पढ़ाई, ऑफिस और एंटरटेनमेंट का अहम हिस्सा बन चुका है. लोग अच्छे ब्रांड और महंगे लैपटॉप इसलिए खरीदते हैं ताकि वह लंबे समय तक बिना परेशानी के चलें. लेकिन कई बार हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें ही लैपटॉप को समय से पहले खराब कर देती हैं. अगर आपने समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है.

Contents
  • सस्ते या नकली चार्जर का इस्तेमाल
  • लैपटॉप को सही वेंटिलेशन न देना
  • तरल पदार्थ पास में रखना
  • छोटी सावधानी, बड़ा फायदा

भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, इंजन के सामने का कांच टूटा, यात्रियों में मची अफरातफरी

सस्ते या नकली चार्जर का इस्तेमाल

कई लोग ओरिजिनल चार्जर खराब होने पर सस्ते लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने लगते हैं. यही सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. नकली या खराब क्वालिटी वाले चार्जर से वोल्टेज का सही संतुलन नहीं बन पाता जिससे लैपटॉप की बैटरी और मदरबोर्ड दोनों खराब हो सकते हैं. कई मामलों में इससे शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की समस्या भी हो जाती है. हमेशा कंपनी द्वारा दिया गया या उसी स्पेसिफिकेशन वाला सर्टिफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करें.

लैपटॉप को सही वेंटिलेशन न देना

लैपटॉप इस्तेमाल करते समय लोग उसे बिस्तर, तकिया या गोद में रखकर चला लेते हैं. इससे एयर वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं और अंदर की गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती. नतीजा यह होता है कि लैपटॉप जल्दी गर्म होने लगता है और उसके इंटरनल पार्ट्स पर बुरा असर पड़ता है. लगातार ओवरहीटिंग से प्रोसेसर और ग्राफिक्स चिप खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. लैपटॉप को हमेशा सपाट और हार्ड सतह पर रखें ताकि हवा का सही फ्लो बना रहे.

तरल पदार्थ पास में रखना

काम करते वक्त चाय, कॉफी या पानी पास में रखना बहुत आम बात है. लेकिन एक छोटी सी लापरवाही आपके महंगे लैपटॉप को हमेशा के लिए खराब कर सकती है. अगर गलती से भी तरल पदार्थ की कुछ बूंदें कीबोर्ड के अंदर चली गईं तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है. कई बार तो लैपटॉप पूरी तरह बंद हो जाता है और रिपेयर का खर्च बहुत ज्यादा आ जाता है. कोशिश करें कि लैपटॉप के पास कभी भी लिक्विड न रखें.

Chhattisgarh – सड़क हादसे में युवक की मौत, FIR दर्ज करने के लिए प्रधान आरक्षक ने मांगी रिश्वत, SSP ने किया सस्पेंड 

छोटी सावधानी, बड़ा फायदा

इन तीन आदतों से बचकर आप अपने लैपटॉप की उम्र काफी हद तक बढ़ा सकते हैं. थोड़ी सी समझदारी और सावधानी आपको महंगे रिपेयर से बचा सकती है. याद रखें, लैपटॉप जितना स्मार्ट है, उतनी ही स्मार्ट देखभाल की भी जरूरत होती है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

ISRO का ‘ब्लूबर्ड’ मिशन: अंतरिक्ष में फिर रचेगा इतिहास, जानें इसकी खासियत
YouTuber एल्विश यादव के घर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक से आए थे बदमाश, CCTV खंगाल रही पुलिस
Kaamya Karthikeyan: काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की ऊंची चोटियों के बाद साउथ पोल तक स्की यात्रा की, बनाया नया रिकॉर्ड
Disha Patani House Firing: बरेली में दिशा पाटनी के घर पर कई राउंड चली गोलियां, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी
Honey Singh का ‘Chillgum’ रिलीज होते ही विवादों में, मलाइका के डांस मूव्स पर सोशल मीडिया में बवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG Crime News : Free Fire Game खेलने के दौरान हुआ विवाद, नाबालिग ने नाबालिग को मारा चाकू

praveen
praveen
13/08/2025
छत्तीसगढ़ की पहली नेशनल हाईवे टनल का ब्रेकथ्रू पूरा, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
Naxal Surrender in Chhattisgarh: गरियाबंद में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़ सरकार को मिली बड़ी सफलता
Chhattisgarh weather update: शीतलहर का अलर्ट जारी, 17 से हवा में नमी बढ़ने से ठंड में आएगी कमी
CM साय ने जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक 2025 का किया उद्घाटन, 7 जिलों के सैकड़ों खिलाड़ी हुए शामिल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?