By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: अच्छे डिजाइन और गुणवत्ता युक्त आवास निर्माण की दिशा में बड़ा कदम: राष्ट्रीय स्तरीय आर्किटेक्ट्स फर्म्स को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में किया गया इंपैनल्ड..
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > अच्छे डिजाइन और गुणवत्ता युक्त आवास निर्माण की दिशा में बड़ा कदम: राष्ट्रीय स्तरीय आर्किटेक्ट्स फर्म्स को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में किया गया इंपैनल्ड..
जिला तैतीस (C.G.)महिला विशेष

अच्छे डिजाइन और गुणवत्ता युक्त आवास निर्माण की दिशा में बड़ा कदम: राष्ट्रीय स्तरीय आर्किटेक्ट्स फर्म्स को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में किया गया इंपैनल्ड..

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 01/08/2025
Share
SHARE

 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने आवासीय परियोजनाओं की गुणवत्ता, डिज़ाइन और अधोसंरचना को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स फर्म्स को विभिन्न श्रेणियों में इंपैनल्ड किया है। यह निर्णय आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी के मार्गदर्शन में एवं मंडल के अध्यक्ष श्री *अनुराग सिंह देव जी* के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो राज्य में आवास निर्माण को गुणवत्तापूर्ण और नवोन्मेषी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस पहल के अंतर्गत आर्किटेक्ट फर्म्स को पाँच श्रेणियों – *A, B, C, D तथा E* में वर्गीकृत कर इंपैनल्ड किया गया है, लगभग 60 आर्किटेक्ट फर्म्स को राष्ट्रीय स्तर में जैसे दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कोलकाता, भुवनेश्वर, भोपाल, इंदौर, बैंगलोर तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स फर्म्स को इंपैनल्ड किया गया है। इन 60 आर्किटेक्ट फर्म्स में से छत्तीसगढ़ के 37 आर्किटेक्ट फर्म्स को एम्पानेलल्ड किया गया है साथ ही छत्तीसगढ़ के नए प्रतिभावान आर्किटेक्ट्स को प्रोत्साहित करने नई श्रेणी E में पंजीयन किया गया है। इन श्रेणियों के आधार पर फर्म्स को उनकी विशेषज्ञता, अनुभव और तकनीकी क्षमताओं के अनुसार परियोजनाओं में सहभागी बनाया जाएगा।

मंडल द्वारा आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं के अलावा प्रदेश के विभिन्न सात स्थानों में रीडिवेलपमेंट योजना को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है, जैसे चांदनी चौक जगदलपुर, सिंचाई कॉलोनी शांति नगर रायपुर, BTI शंकर नगर रायपुर, कैलाश नगर राजनांदगांव, सिविल लाइन कांकेर, क्लब पारा महासमुंद तथा कटघोरा कोरबा में प्रस्तावित है। इसके अलावा मंडल द्वारा अटल विहार योजना एवं सामान्य आवास योजना छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित है जो कि शीघ्र ही लॉन्च की जाएगी।

अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया,“ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में तथा माननीय मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य है कि मंडल के प्रत्येक हितग्राही को न केवल एक घर मिले, बल्कि वह एक बेहतर जीवनशैली और सुरक्षित वातावरण का अनुभव करे। इसी सोच के तहत हमने राष्ट्रीय स्तर की अनुभवी और तकनीकी रूप से दक्ष आर्किटेक्ट्स फर्म्स को इंपैनल्ड किया है। हम नई तकनीकों और डिज़ाइन नवाचारों को अपनाकर छत्तीसगढ़ को आवासीय क्षेत्र की में देश का अग्रणी राज्य बनाना चाहते हैं।”

मंडल द्वारा यह पहल न केवल गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी, बल्कि समयबद्ध और लागत प्रभावी परियोजना क्रियान्वयन में भी सहायक होगी। इससे न सिर्फ़ हितग्राहियों को लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य के आवास विकास की गति को भी बल मिलेगा।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

बीजापुर में नक्सलियों का आतंक: 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत
CG Sex Racket Exposed: छत्तीसगढ़ में किराये के मकान पर पुलिस छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़;  इलाके में मचा हड़कंप
CG Road Accident : कटघोरा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना, टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए युवकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Solo Dining: हर महिला के लिए जरूरी, महीने में कम से कम एक बार अपनाएं यह आदत
Triple IT Naya Raipur Case: IIIT रायपुर छात्र फरार, पुलिस ने शुरू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

SBI का बड़ा फैसला: mCASH फीचर 30 नवंबर से बंद, 1 दिसंबर से नहीं मिलेगा सेवा का लाभ

Vishva News
Vishva News
16/11/2025
ये वीडियो देख युजवेंद्र चहल की छाती पर लोटेंगे सांप? मिस्ट्री मैन संग दिखी नई गर्लफ्रेंड महवश, ऐसा है लोगों का रिएक्शन
Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, रायपुर में 3 साल बाद सबसे कम तापमान
मुंबई एयरपोर्ट पर 13 करोड़ की ड्रग्स बरामद, चिप्स और शैंपू पैकेट में छिपाकर लाए थे तस्कर
बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?