By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Less Water Intake: पानी की कमी से हो सकती है गंभीर बीमारी, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Less Water Intake: पानी की कमी से हो सकती है गंभीर बीमारी, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश - विदेश

Less Water Intake: पानी की कमी से हो सकती है गंभीर बीमारी, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Vishva News
Last updated: 16/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 16/01/2026
Share
SHARE

Less Water Intake: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने खाने-पीने का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं. काम, मोबाइल और तनाव के बीच सबसे जरूरी चीज पानी पीना हम अक्सर भूल जाते हैं. कई लोग दिन भर में सिर्फ 2 से 3 गिलास पानी पीकर ही काम चला लेते हैं. क्या आप जानते हैं कि पानी की कमी आपके शरीर में एक गंभीर बीमारी को जन्म दे सकती है, जिसे गुर्दे की पथरी (Kidney Stone) कहते हैं. किडनी स्टोन एक ऐसी समस्या है जिसमें अचानक पेट, कमर या पीठ में बहुत तेज और असहनीय दर्द उठता है. यह दर्द इतना ज्यादा हो सकता है कि व्यक्ति को अस्पताल तक जाना पड़ जाए. कई मामलों में पेशाब में खून आना, उल्टी, बुखार और जलन जैसी परेशानियां भी होने लगती हैं. इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह कम पानी पीना और शरीर में पानी की कमी यानी निर्जलीकरण (Dehydration) है.

Contents
  • पानी की कमी से किडनी स्टोन कैसे बनता है?
  • किडनी स्टोन क्या होता है?
  • किडनी स्टोन के मुख्य लक्षण
  • पानी पीने से किडनी स्टोन कैसे रोका जा सकती है?

CGMSC घोटाला: ED के शिकंजे में ‘मनी ट्रेल’, शशांक चौपड़ा से 22 जनवरी तक कड़ी पूछताछ

पानी की कमी से किडनी स्टोन कैसे बनता है?

जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा कम हो जाती है. इसका सीधा असर हमारे पेशाब पर पड़ता है. कम पानी पीने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है. गाढ़े मूत्र में कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड जैसे तत्व ज्यादा मात्रा में जमा हो जाते हैं. ये तत्व आपस में मिलकर छोटे-छोटे क्रिस्टल बना लेते हैं. यही क्रिस्टल धीरे-धीरे गुर्दे की पथरी में बदल जाते हैं. अगर लंबे समय तक पानी की कमी बनी रहे, तो शरीर इन क्रिस्टलों को न तो घोल पाता है और न ही बाहर निकाल पाता है.

किडनी स्टोन क्या होता है?

किडनी स्टोन ठोस कण या पत्थर जैसी संरचना होती है, जो गुर्दे के अंदर बनती है. यह रेत के दाने जितनी छोटी या कभी-कभी गोल्फ बॉल जितनी बड़ी भी हो सकती है. छोटी पथरी कई बार बिना किसी लक्षण के पेशाब के साथ निकल जाती है, लेकिन बड़ी पथरी मूत्र नली में फंस जाती है, जिससे भयानक दर्द होता है.

किडनी स्टोन के मुख्य लक्षण

किडनी स्टोन होने पर कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं. जैसे अचानक कमर, पीठ या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द, दर्द का जांघ या कमर तक फैलना, पेशाब में जलन या दर्द, पेशाब में खून आना, बार-बार पेशाब आने की इच्छा, मतली और उल्टी, बुखार और ठंड लगना, बदबूदार या धुंधला पेशाब. कई बार छोटी पथरी बिना दर्द के भी हो सकती है.

CG Lithium Mine: देश की पहली लिथियम खदान की नीलामी, खनिज मानचित्र पर छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

पानी पीने से किडनी स्टोन कैसे रोका जा सकती है?

पर्याप्त पानी पीना किडनी स्टोन से बचाव का सबसे आसान और असरदार तरीका है. पानी पीने से पेशाब पतला रहता है. खनिज और लवण घुलकर आसानी से बाहर निकल जाते हैं. क्रिस्टल बनने की संभावना बहुत कम हो जाती है. डॉक्टर आमतौर पर सलाह देते हैं कि व्यक्ति को इतना पानी पीना चाहिए जिससे पेशाब का रंग हल्का पीला रहे.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

उत्तराखंड: चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची अफरा-तफरी, राहत टीम तैनात
Kishtwar Cloudburst Update: अब तक 65 शव बरामद, बड़ी संख्या में नदी में बह गए लोग
Meerut blue drum murder: ‘नीले ड्रम’ मर्डर केस की आरोपी मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, नाम रखा राधा… ससुराल पक्ष बोला – पहले हो DNA टेस्ट
वंदे भारत ट्रेनों में अब मिलेगा स्थानीय भोजन, रेल मंत्री ने की नई योजना की घोषणा
Gold Price Fall: सोना हुआ सस्ता! 7,000 रुपये घटकर गोल्ड रेट पर बड़ा अपडेट, जानें आज का भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
महिला विशेष

Youngest Female CA Nandini Agrawal: भारत की बेटी नंदिनी अग्रवाल है दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला सीए

Vishva News
Vishva News
08/01/2026
CG Promotion News: राज्य पुलिस सेवा में 16 अधिकारियों को प्रमोशन, आदेश जारी
Raigarh Tamnar Protest: रायगढ़ में महिला पुलिसकर्मी के साथ हुए अपमानजनक बर्ताव के बाद पुलिस का एक्शन, 5 गिरफ्तार, दो फरार
Rahveer Yojana: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपए का पुरस्कार
International Girl Child Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है यह खास दिन और इसकी थीम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?