By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: लकी गर्ल स्नेहा उल्लाल का गुस्सा फूटा, बोलीं- इंसान राक्षस बनते जा रहे हैं, अब कुत्ते से ज्यादा आपसे डर लगता है
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > लकी गर्ल स्नेहा उल्लाल का गुस्सा फूटा, बोलीं- इंसान राक्षस बनते जा रहे हैं, अब कुत्ते से ज्यादा आपसे डर लगता है
देश - विदेश

लकी गर्ल स्नेहा उल्लाल का गुस्सा फूटा, बोलीं- इंसान राक्षस बनते जा रहे हैं, अब कुत्ते से ज्यादा आपसे डर लगता है

Vishva News
Last updated: 28/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 28/01/2026
Share
SHARE

सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से फिल्मी दुनिया में कदम जमाने वालीं स्नेहा उल्लाल पहली ही फिल्म से हर तरफ छा गई थीं। उनकी खूबसूरती, नीली आंखों और मासूमियत के लिए उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला। हालांकि, स्नेहा अब बड़े पर्दे पर कम ही एक्टिव हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं। स्नेहा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर अक्सर सुर्खयों में बनी रहती हैं, जिनमें जानवरों को लेकर उनका प्यार भी देखने को मिलता है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर वह फिर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में उन्होंने पशु क्रूरता के खिलाफ जवाबदेही की कमी और इफेक्टिव एक्शन की कमी के विरोध में आवाज उठाई है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने देश में जानवरों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बारे में बात करते हुए कई वीडियो साझा किए हैं।

Contents
  • पशु क्रूरता पर फूटा स्नेहा उल्लाल का गुस्सा
  • इस धरती सिर्फ इंसान की नहीं- स्नेहा उल्लाल
  • स्नेहा उल्लाल की ख्वाहिश
  • वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

CG Crime : स्टेशन बना क्राइम स्पॉट! बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर की लूट

पशु क्रूरता पर फूटा स्नेहा उल्लाल का गुस्सा

स्नेहा उल्लाल ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह कह रही हैं, “मेरा इंस्टाग्राम पशु क्रूरता, रेप, कुछ बेतुके पॉलिटिकल कॉमेंट और ऐसी बकवास चीजों से भरा पड़ा है जिन्हें मैं पढ़ना भी नहीं चाहती क्योंकि मैं उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकती। इंसान ऐसे राक्षस बन गए हैं जिन्हें सड़कों पर घूमने की छूट है और हमारी अथॉरिटीज इसे लेकर कुछ कर भी नहीं रही हैं। एक बार कोई एफआईआर दर्ज हो जाती है, लेकिन उससे ज्यादा कुछ नहीं, कोई सजा नहीं। जैसा कि आप जानते हैं, हमारा सुप्रीम कोर्ट बहुत ही मस्त काम कर रहा है। यह घिनौना और निराशाजनक है।”

इस धरती सिर्फ इंसान की नहीं- स्नेहा उल्लाल

‘मुझे नहीं पता था कि हमारे देश में कितने एनिमल हेटर्स हैं। आप लोगों को क्या समस्या है? जब आप लोग पैदा भी नहीं हुए थे, ये कुत्ते, बिल्ली और गायें सड़कों पर थे। ये देश सिर्फ आपका नहीं है, ये धरती सिर्फ आपकी नहीं है। आपको क्या प्रॉब्लम है? मैं समझती हूं अगर किसी कुत्ते ने किसी पर हमला किया है, लेकिन वह एक जानवर है, उस एक कुत्ते से निपटना जरूरी है। और एक सिस्टम भी है, जिसे आप फॉलो कर सकते हो। लेकिन, कुत्ते को जलाना, उसे दफनाना, जहर देना… आप लोग हो कौन यार? आप लोगों को आपके मां-बाप ने क्या बना दिया है? आप लोग सोसाइटी के लिए एक खतरा हैं। मुझे एक अग्रेसिव कुत्ते से ज्यादा आप लोगों से डर लगता है।’

स्नेहा उल्लाल की ख्वाहिश

‘मुझे कई बार लगता है कि एक सेलिब्रिटी हूं, मेरी आवाज बहुत जरूरी है। मुझे बोला जाता है कि मैम आप बात करो, बोलो। बोलती हूं, लेकिन कभी-कभी लगता है कि काश मैं एक आम इंसान होती, जिसे कोई डर नहीं होता और रास्ते पर आकर मैं सब बैलेंस कर लेती और उन्हें प्रोटेक्ट करती, जिन्हें प्रोटेक्ट किया जाना चाहिए। काश मैं एक प्रोटेक्टर होती। यहां एक फैंसी होटल में बैठकर मैं बक-बक कर रही हूं, लेकिन मैं सच में चाहती हूं कि काश मैं एक प्रोटेक्टर होती।’ वीडियो शेयर करते हुए स्नेहा उल्लाल ने कैप्शन में लिखा- ‘दुखी नागरिक का वीडियो – हमारे देश में इतनी हिंसा देखकर दिल टूट गया है और निराशा हो रही है। यह बहुत शर्मनाक है।’

CG Job Fair: रायपुर में 3 दिन का मेगा रोजगार मेला, 15,000 पदों पर सीधी भर्ती; पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्री

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

स्नेहा उल्लाल के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है और उनका समर्थन किया है। एक्ट्रेस के वीडियो पर रिक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘धीरे-धीरे आवाज उठेगी, भारत में शांति चाहने वाला हर व्यक्ति, भारत की परवाह करने वाला हर व्यक्ति अपनी आवाज उठाएगा।’ एक और लिखता है- ‘आपने ईमानदारी और साहस के साथ बात की है। मनुष्यों और पशुओं के विरुद्ध अपराध एक ही विफलता को दर्शाते हैं। सहानुभूति और जवाबदेही का अभाव। सहअस्तित्व कोई विकल्प नहीं है; यह हमारा दायित्व है।’

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Petrol Diesel Price 31 December: नए साल का ट्रिप? वाहन की टंकी फुल कराने से पहले देखें पेट्रोल-डीजल के रेट
Shilpa Shetty – Raj Kundra की बढ़ीं मुश्किलें, जारी किया गया Lookout Notice, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
Iran Protests Death: देशव्यापी प्रदर्शन पर कार्रवाई के बाद ईरान ने पहली बार जारी किया मौतों का आंकड़ा, कर दिया खेला
Goa Nightclub Fire Case: गोवा अग्निकांड में लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी से बचने की कोशिश, दिल्ली में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल
Shahrukh Khan Marksheet Marks: शाहरुख खान की मार्कशीट हुई वायरल, अर्थशास्त्र में 92, गणित और फिजिक्स में भी कर चुके हैं कमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बिगड़ा.. येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में झमाझम के आसार

Vishva News
Vishva News
06/10/2025
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने बनाया नया कीर्तिमान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनीं सबसे बड़ी रिकॉर्ड तोड़ क्वीन
Chhattisgarh Steel Plant Blast : बलौदाबाजार प्लांट हादसा, ऐश पाइपलाइन लीकेज से 6 मजदूर जिंदा जले, कंपनी ने मुआवजे का किया ऐलान 
सेंट्रल जेल में कवासी लखमा से मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ED-EOW की कार्रवाई पर उठाए सवाल
रायपुर: हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस को देख घर की छत से कूदा, दोनों पैर टूटने से गंभीर घायल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?