कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की. जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है.
77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर छाया छत्तीसगढ़, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय की झांकी ने जीता दिल
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी. जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. इस कार्रवाई से आहत होकर जवान संतोष पटेल ने सोमवार को यह आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं.
Republic Day 2026 : ओपी चौधरी ने जांजगीर में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
जवान से सुसाइड नोट बरामद
आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. बता दें कि इससे पहले राजनांदगांव के एक सैनिक ने भी आत्महत्या की थी.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

