By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: रायपुर में नवरात्रि उत्सव: CM विष्णु देव साय ने किया मातारानी का दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > रायपुर में नवरात्रि उत्सव: CM विष्णु देव साय ने किया मातारानी का दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
जिला तैतीस (C.G.)

रायपुर में नवरात्रि उत्सव: CM विष्णु देव साय ने किया मातारानी का दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Vishva News
Last updated: 30/09/2025 2:58 PM
Vishva News
Published: 30/09/2025
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने श्मशान घाटों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई, राज्य सरकार को सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया पार्क में “रास गरबा उत्सव” में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक कच्छ पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। गरबा की धुनों और रंगारंग माहौल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है तथा जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में देवी को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, धमतरी में मां अंगारमोती एवं बिलईमाता, सरगुजा और रतनपुर में मां महामाया, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी जैसे अनेक स्वरूपों में माता प्रदेश में विराजमान हैं। इन सभी शक्तिपीठों का आध्यात्मिक महत्व न केवल प्रदेश की आस्था को मजबूत करता है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म लागू कर देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की है। यह सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाएगा बल्कि उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘बचत उत्सव’ के माध्यम से आम नागरिकों की जेब में पैसों की उल्लेखनीय बचत हो रही है और यह अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

Chhattisgarh Crime: आधी रात युवकों ने युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने लोगों से आह्वान किया कि जब भी बाजार जाएँ तो स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को प्राथमिकता दें। स्वदेशी से न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है और यही देश की समृद्धि का आधार बनेगा।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG Dhan Kharidi 2025-26: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ी, 6 दिनों में 23.66 लाख क्विंटल धान खरीदा गया
CG CRIME: बस स्टैंड पर नशेड़ियों की गुंडागर्दी, युवक से छीना पैसा, विरोध पर लाठी-डंडों से हमला
Bijapur Encounter Update : 16 लाख के इनामी दो नक्सली मारे गए, रायफल और बम सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद
RTO Cyber Fraud Alert: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा है ई-चालान के नाम पर ठगी, केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें भुगतान
CG – वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने गजमार पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेल

सिराज-प्रसिद्ध ने मचाई तबाही, भारत ने इंग्लैंड को चटाई धूल; टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किया ऐसा करिश्मा

praveen
praveen
04/08/2025
14 साल की Remya Jose ने बनाई अनोखी Washing Machine, बिना बिजली के भी करती है कपड़े साफ
Putin State Dinner Menu: राजकीय रात्रिभोज में पुतिन को परोसा गया कश्मीरी अखरोट चटनी, अचारी बैंगन… देखिए क्या-क्या था मेन्यू में
सर्किट हाउस विवाद: कांग्रेस ने घेरा मंत्री केदार कश्यप का कार्यालय, महिला पुलिसकर्मी घायल
सालों बाद सामने आया सच… Urmila Matondkar के साथ अफेयर की खबरों पर Ram Gopal Varma का बड़ा खुलासा 
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?