छग/झारखण्ड : चाईबास में सुरक्षाबलों ने 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर कर दिया। कोबरा जवानों ने मुठभेड़ में अपटन को मार गिराया। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रविवार सुबह सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में हुई। मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी कड़ी में छग बॉर्डर में सर्च अभियान तेज कर दी गई है।
गणेश विसर्जन में हादसा: डीजे पर नाचते-नाचते गिरे 15 साल के बच्चे की मौत, हार्टअटैक की आशंका
नक्सलियों की गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बीच जवानों का दबाव बढ़ता देख कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि मुठभेड़ में नक्सली कमांडर अमित हांसदा मौके पर ही ढेर हो गया।
उडुपी की Vidushi Deeksha V ने रचा इतिहास, 216 घंटे लगातार भरतनाट्यम कर बनाया World Record
मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को एक नक्सली का शव मिला, जिसकी पहचान जोनल कमांडर अमित हांसदा के रूप में हुई। उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों की मानें तो इस अभियान से इलाके में सक्रिय माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

