Naxali Couple Surrender: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दो टॉप माओवादी कैडर ने आंध्र प्रदेश के आलुरी सीताराम राजू जिले में सरेंडर कर दिया है. दोनों नक्सलियों पर इनाम घोषित है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में दरभा डिवीजन के कुख्यात SZCM दिरिडो विज्जल उर्फ़ जयलाल और उनकी पत्नी DVCM मडवी गंगी उर्फ़ भीमे ने SP अमित बरदार (IPS) के सामने आत्मसमर्पण किया है.
बिलासपुर में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, जांच में बढ़ी सनसनी
40 सालों से था सक्रिय
जयलाल 40 साल से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा है. 15 से ज़्यादा बड़े हमलों में शामिल रहा है. वहीं महिला नक्सली 7 मुठभेड़ों में सक्रिय रही है. पुरुष नक्सली जयलाल पर 25 लाख और उसकी पत्नी महिला नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित है.
महिलाओं की सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR
इस वजह से डाले हथियार
सरेंडर करने वाले नक्सली दंपति ने बताया कि पुलिस का लगातार दबाव बढ़ रहा है. जिसकी वजह से संगठन कमजोर पड़ा हुआ है. नए कैंप स्थापना, घटता जनसमर्थन के कारण सरेंडर को मजबूर होना पड़ा है. SP बरदार ने अपील की है कि नक्सली हथियार छोड़ें और मुख्यधारा में लौट आएं. सरकार पूरी मदद करेगी. दरअसल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या फिर एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय रहे नक्सली भी छत्तीसगढ़ में या अन्य प्रदेशों में जाकर सरेंडर कर रहे हैं.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

