By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: नया सफर… रायपुर-जबलपुर के बीच शुरू हुई इंटरसिटी ट्रेन सेवा, सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > नया सफर… रायपुर-जबलपुर के बीच शुरू हुई इंटरसिटी ट्रेन सेवा, सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…
जिला तैतीस (C.G.)

नया सफर… रायपुर-जबलपुर के बीच शुरू हुई इंटरसिटी ट्रेन सेवा, सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 03/08/2025
Share
SHARE

रायपुर- रायपुर और जबलपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की आज रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की. इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद व मंडल रेल प्रबंधक दयानंद मौजूद थे.

Contents
  • मुख्यमंत्री साय ने जताया प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार
  • मध्यप्रदेश और गुजरात में भी शुरू हुई नई रेल सेवा
  • इंटरसिटी की समय सारणी जारी
  • जबलपुर से सुबह 6 तो रायपुर से दोपहर 2.45 बजे होगी रवाना

मुख्यमंत्री साय ने जताया प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई रेल सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि बीते एक दशक में छत्तीसगढ़ का रेल बजट 21 गुणा बढ़ा है. 2025-26 के बजट में छत्तीसगढ़ 69 सौ करोड़ रुपए का है. बीते एक दशक में 47 हजार 447 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं चल रही है.

उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का 1680 करोड़ रुपए रेल मंत्रालय से मिला है. प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है. उन्हें विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है. रायपुर से जबलपुर जाने के लिए पहले एक ही रेल सुविधा था, लेकिन अब इस नई सौगात से दूसरी सेवा छत्तीसगढ़ के लोगों को मिल रहा है. इससे हमारे बड़े भाई मध्यप्रदेश से हमाारा प्रेम बढ़ेगा. इससे डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी.

मध्यप्रदेश और गुजरात में भी शुरू हुई नई रेल सेवा

इस अवसर पर रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस और भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस का भी रींवा व भावनगर से शुभारंभ किया गया. भावनगर स्टेशन व रीवा स्टेशन में क्रमशः गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित होकर इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इंटरसिटी की समय सारणी जारी

रेलवे प्रशासन ने रायपुर-जबलपुर के बीच चलने वाली नई ट्रेन की समय-सारणी जारी कर दी है. यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी. रायपुर-जबलपुर-रायपुर के बीच चलने वाली नियमित इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुल 15 कोच होंगे. इनमें 1 पावर कार, 1 एसएलआरडी, 8 सामान्य श्रेणी के कोच, 4 चेयर कार तथा 1 एसी चेयर कार शामिल हैं.

जबलपुर से सुबह 6 तो रायपुर से दोपहर 2.45 बजे होगी रवाना

जबलपुर-रायपुर (गाड़ी संख्या 11702) जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी. मदनमहल 6:10 बजे पहुंचेगी. इसके बाद कच्चपुरा 6:25 बजे, नैनपुर 7:55 बजे, बालाघाट 9:22 बजे, गोंदिया 10:10 बजे, डोंगरगढ़ 11:33 बजे, राजनांदगांव 11:58 बजे, दुर्ग दोपहर 1 बजे और फिर रायपुर 1:50 बजे पहुंचेगी.

रायपुर-जबलपुर (गाड़ी संख्या 11701) ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन दुर्ग 3:22 बजे, राजनांदगांव 3:48 बजे, डोंगरगढ़ 4:13 बजे, गोंदिया 3:50 बजे, बालाघाट 6:50 बजे, नैनपुर 8:15 बजे, कछपुरा 10:10 बजे, मदनमहल 10:32 बजे और जबलपुर 10:45 बजे पहुंचेगी. जबलपुर-रायपुर ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में रायपुर पहुंचेगी. जबकि रायपुर-जबलपुर ट्रेन 8 घंटे में जबलपुर पहुंचेगी.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

अपने गांव में दिवाली मनाएंगे CM विष्णुदेव साय, खास कार्यक्रम की तैयारी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लोगों को ठंड से मिलेगी राहत, तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान
छत्तीसगढ़ के इस गांव में शराब पीने और गाली-गलौज पर 5100 रुपये का जुर्माना, 2100 रुपये मिलेगा सूचना देने वाले को
रायपुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, विभाग और परिजनों में सदमा
NCRB Report: छत्तीसगढ़ में बढ़ती आकस्मिक मौतें और खुदकुशी, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौकाने वाले आंकड़े आए सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Anti Naxal Operation: नारायणपुर में बड़ा नक्सल भंडार बरामद, हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ दवाइयों की भी मिली खेप

Vishva News
Vishva News
13/01/2026
CG: CM विष्णुदेव साय ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में फहराया तिरंगा
छत्तीसगढ़ के सोनाबेड़ा सीआरपीएफ कैंप में जवान ने की आत्महत्या, AK-47 से खुद को मारी गोली
पीएम मोदी ने ट्रंप को कहा धन्यवाद: दिवाली की शुभकामनाओं पर जताया आभार, पढ़ें क्या बोले प्रधानमंत्री
राज्योत्सव में बड़ा बदलाव: PM Modi का दो दिवसीय दौरा अब एक दिवसीय, रायपुर में कई कार्यक्रमाें में होंगे शामिल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?