By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Nipah Virus Treatment Update: निपाह वायरस का खतरा, कैसे करें बचाव? जानें इसके लक्षण और उपचार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Nipah Virus Treatment Update: निपाह वायरस का खतरा, कैसे करें बचाव? जानें इसके लक्षण और उपचार
देश - विदेश

Nipah Virus Treatment Update: निपाह वायरस का खतरा, कैसे करें बचाव? जानें इसके लक्षण और उपचार

Vishva News
Last updated: 14/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 14/01/2026
Share
SHARE

Nipah Virus Treatment Update: पश्चिम बंगाल में 11 जनवरी को निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले मिलने की जानकारी मिली है. इसके बाद निपाह वायरस एक बार फिर चर्चा में है. इसकी वजह इस वायरस का बेहद हाई डेथ रेट और अब तक कोई पुख्ता इलाज या वैक्सीन का न होना है. स्वास्थ्य विभाग इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहा है. यह काफी तेजी से फैलता है, इसलिए इसको लेकर लापरवाही बरतने पर उसका रिजल्ट खतरनाक हो सकता है. निपाह वायरस की पहचान पहली बार 1999 में मलेशिया में हुई थी. इसके बाद बांग्लादेश और भारत में इसके मामले सामने आते रहे हैं. यह वायरस मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों से फैलता है, लेकिन सूअर और कुछ अन्य जानवरों के जरिए भी इंसानों तक पहुंच सकता है. इंफेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आने से भी यह बीमारी फैल सकती है.

Contents
  • क्यों इतना खतरनाक है निपाह वायरस?
  • निपाह वायरस क्या है और कैसे फैलता है?
  • लक्षण क्या होते हैं?
  • बचाव ही सबसे बड़ा इलाज
  • कहां-कहां मिले हैं निपाह के मामले?

Korba News: धान खरीदी में अनियमितताओं से किसान टूटे, कोरबा में फिर आत्महत्या की कोशिश, प्रशासन में मचा हड़कंप

क्यों इतना खतरनाक है निपाह वायरस?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक निपाह वायरस की मृत्यु दर 40 से 70 प्रतिशत तक हो सकती है, जो कोरोना जैसे वायरस से भी कहीं ज्यादा है. इसी वजह से वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसे अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट की प्राथमिक बीमारियों की सूची में शामिल किया है. भारत में पहले भी निपाह के मामले सामने आ चुके हैं. कुछ घटनाओं में यह वायरस अस्पतालों के भीतर भी फैला, जहां मरीजों की देखभाल करने वाले लोग खुद इसकी चपेट में आ गए. इससे साफ है कि यह वायरस ह्यूमन से ह्यूमन में भी तेजी से फैल सकता है.

निपाह वायरस क्या है और कैसे फैलता है?

निपाह एक जूनोटिक वायरस है, यानी यह जानवरों से इंसानों में फैलता है. इसके फैलने के मुख्य रास्ते हैं-

  • इंफेक्टेड चमगादड़ या जानवर के खून, लार, पेशाब या मल के संपर्क में आना
  • चमगादड़ों द्वारा खाए गए या दूषित फल खाना
  • कच्चा खजूर का रस पीना
  • इंफेक्टेड व्यक्ति के बेहद नजदीकी संपर्क में आना

लक्षण क्या होते हैं?

अगर इसके लक्षणों की बात करें, तो शुरुआत में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी और गले में खराश जैसे सामान्य लक्षण दिखते हैं. आगे चलकर चक्कर आना, भ्रम की स्थिति, बेहोशी और एन्सेफेलाइटिस हो सकती है. गंभीर मामलों में मरीज 24 से 48 घंटे में कोमा में भी जा सकता है. इंफेक्शन के लक्षण दिखने में 4 से 14 दिन, कभी-कभी 45 दिन तक लग सकते हैं.

रायपुर के मेट्रो BAR में खौफनाक वारदात: चीखती रही युवती, बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से किया कत्ल, वारदात के बाद फरार

बचाव ही सबसे बड़ा इलाज

फिलहाल निपाह वायरस का कोई खास इलाज या टीका नहीं है, इसलिए सावधानी ही सबसे मजबूत हथियार है. इसके लिए आपको-

  • चमगादड़ों और सूअर जैसे जानवरों से दूरी रखें
  • आधे कटे फल या कच्चा खजूर का रस न पिएं
  • हाथों को बार-बार साबुन से धोएं
  • इंफेक्टेड या संदिग्ध मरीज के संपर्क से बचें
  • स्वास्थ्य विभाग की चेतावनियों और सलाह का पालन करें

कहां-कहां मिले हैं निपाह के मामले?

सेंटर फॉर डिजीज एंड प्रिवेंशन के अनुसार, निपाह वायरस के मामले अब तक बांग्लादेश, भारत, मलेशिया, फिलीपींस और सिंगापुर में ही सामने आए हैं. आंकड़े बताते हैं कि यह वायरस भले ही सीमित इलाकों में फैला हो, लेकिन खतरा बेहद गंभीर है.

 

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी के दामों में बड़ा उछाल, जानिए आज का 20, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट
लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी सौगात: पटरी पर उतरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें खासियत
NABARD Recruitment 2026 : डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख
Petrol Diesel Price Today 21 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव, 21 जनवरी के रेट्स जारी
Gold Silver Rate Today 23 Jan: बसंत पंचमी पर सोना और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, बाजार की रिकॉर्ड कीमतें तोड़कर नीचे गिरीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेशप्रमुख खबरें

Ganpati Visarjan Accident: कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के बीच घुसा ट्रक, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Vishva News
Vishva News
13/09/2025
PM मोदी ने किया Next Gen GST रिफॉर्म का ऐलान, काफी कम हो जाएंगे टैक्स; सस्ती होंगी रोजमर्रा की चीजें
Petrol Diesel Price Today: 29 दिसंबर 2025 को नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
खेत में दंपती पर गिरी आकाशीय बिजली: पति की मौत, गर्भवती पत्नी गंभीर घायल
CG धान खरीदी खत्म, 2.41 लाख किसान अब भी वंचित, 91% ने बेचा धान, तिथि बढ़ाने पर सस्पेंस
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?