By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: मां के एक फैसले ने बदल दी किस्मत! बचपन में ननिहाल न जाता तो अंडरवर्ल्ड डॉन बन सकता था यह सुपरस्टार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > मां के एक फैसले ने बदल दी किस्मत! बचपन में ननिहाल न जाता तो अंडरवर्ल्ड डॉन बन सकता था यह सुपरस्टार
देश - विदेश

मां के एक फैसले ने बदल दी किस्मत! बचपन में ननिहाल न जाता तो अंडरवर्ल्ड डॉन बन सकता था यह सुपरस्टार

Vishva News
Last updated: 02/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 02/01/2026
Share
SHARE

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को उनकी दमदार और वर्सेटाइल परफॉर्मेंस के लिए हमेशा सराहा गया है। 1978 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड और पद्म श्री जैसे बड़े सम्मान हासिल किए। लेकिन हाल ही में नाना ने अपने जीवन से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसने कई लोगों को चौंका दिया। नाना ने अपने करियर को लेकर बात की और उन्होंने कहा कि अगर वो फिल्मों में नहीं आते तो अंडरवर्ल्ड डॉन बन जाते। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वो गैंगस्टर मन्या सुर्वे के रिश्तेदार हैं।

Contents
  • फिल्मों में न आते नाना तो क्या करते
  • अब बदल गया है नाना का नेचर
  • मन्या सुर्वे से था क्या रिश्ता?

रायपुर–धमतरी मार्ग पर नए साल की खुशियाँ मातम में बदलीं, बाइक हादसे में एक युवक की मौत; दूसरा घायल

फिल्मों में न आते नाना तो क्या करते

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक खुली बातचीत में नाना पाटेकर ने बताया कि अगर उनका एक्टिंग करियर सफल नहीं होता तो उनकी जिंदगी किस दिशा में जा सकती थी। नाना के मुताबिक उनका गुस्सा और आक्रामक स्वभाव उन्हें किसी गलत रास्ते पर भी ले जा सकता था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर वह अभिनेता नहीं बने होते तो शायद वह अंडरवर्ल्ड की दुनिया में चले जाते। इस बातचीत के दौरान नाना ने अपने अतीत को याद करते हुए स्वीकार किया कि वह पहले काफी गुस्सैल थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई झगड़े किए, जिनमें से कई अब उन्हें ठीक से याद भी नहीं हैं। नाना ने खुद को उस तरह का इंसान बताया जो ज्यादा बोलता नहीं था, बल्कि अपने काम से अपनी मौजूदगी दर्ज कराता था।

अब बदल गया है नाना का नेचर

अपनी पर्सनैलिटी पर बात करते हुए नाना ने कहा कि लोग उनसे डरते थे, क्योंकि उनका स्वभाव काफी आक्रामक था। उन्होंने यह भी माना कि अब वह पहले के मुकाबले काफी शांत हो चुके हैं, लेकिन गुस्सा आज भी उनके स्वभाव का हिस्सा है। नाना के शब्दों में अगर उन्होंने एक्टिंग को अपना रास्ता नहीं बनाया होता तो उनकी जिंदगी बिल्कुल अलग और शायद खतरनाक मोड़ ले सकती थी।

छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी राहत, मदिरा पर वैट खत्म, 1 अप्रैल 2026 से लागू

मन्या सुर्वे से था क्या रिश्ता?

नाना पाटेकर ने एक पुरानी बातचीत में बताया था कि मुंबई के कुख्यात डॉन मन्या सुर्वे से उनके पारिवारिक रिश्ते जुड़े थे। मन्या सुर्वे उनके मामेरे भाई यानी मामा के बेटे थे। उन्होंने साफ कहा था, ‘मन्या सुर्वे मेरा भाऊ था।’ बयान कई रिपोर्टों और चर्चाओं में दोहराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी माँ ने बच्चों को मुंबई से दूर मुरुड‑जानजीरा ले जाकर पाला ताकि उनका भविष्य गुंडागर्दी से अलग बने। नाना पाटेकर ने कहा था कि अगर उनकी मां ऐसा नहीं करतीं तो वो भी उसी परिस्थिति में पड़ जातीं। एक्टर ने बताया कि मां ने उनके ऊपर ननिहाल का साया नहीं पड़ने देना चाहती थीं। वो एक बेहतर इंसान बनाना चाहती थीं, इसलिए परिवार से दूर रहकर तकलीफों में अपने बच्चों को पालीं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Petrol Diesel Price 25 Jan: रविवार को पेट्रोल-डीजल में गिरावट, जानें अपने शहर के रेट
Petrol Diesel Price 27 Jan: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का नया ऐतिहासिक कदम, 16,000 फीट की ऊंचाई पर चलाई मोनो रेल
तेलंगाना में 12 हजार करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा, 13 आरोपी दबोचे गए
सिगरेट से भी ज्यादा जानलेवा है घंटों बैठना! जानें शरीर के किस अंग को पहुंचता है सबसे ज्यादा नुकसान?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Sonia Gandhi Voter List Controversy : नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम? शिकायत दर्ज, 10 सितंबर को सुनवाई

Vishva News
Vishva News
05/09/2025
सुप्रीम कोर्ट सख्त: सभी हाईकोर्ट्स को आदेश – डैशबोर्ड बनाकर फैसलों की जानकारी जनता तक पहुँचाएं
CG News : दिल्ली से रायपुर आई फ्लाइट में कोकीन तस्करी का बड़ा खुलासा, करोड़ों का माल बरामद
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां.
राजधानी में सनसनी: अज्ञात लुटेरों ने सर्राफा कारोबारी को बंधक बनाकर की लाखों की लूट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?