By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Pakistan Army Chief Asim Munir का शांति राग: बोले– पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Pakistan Army Chief Asim Munir का शांति राग: बोले– पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे
देश - विदेश

Pakistan Army Chief Asim Munir का शांति राग: बोले– पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे

Vishva News
Last updated: 31/10/2025 4:33 PM
Vishva News
Published: 31/10/2025
Share
SHARE

Pakistan Army Chief Asim Munir : पाकिस्तान जिसने पड़ोसी देशों को कभी शांति के साथ नहीं रहने दिया वो अब शांति के गीत गा रहा है। दुनिया जानती है कि ओसामा बिन लादेन को किसने शरण दी थ और वो कहा मारा गया था। इस बीच शांति के गीत कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर गुनगुना रहा है। मुनीर ने कहा है कि उनका देश सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है, लेकिन सीमा पार आतंकवाद की इजाजत नहीं देगा।

Contents
  • जिरगा के साथ मुनीर का संवाद सत्र
  • पाकिस्तान की सेना का बयान?
  • आसिम मुनीर ने क्या कहा?
  • ‘आतंकवाद से मुक्त होगा खैबर पख्तूनख्वा’

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: ‘अदालत का कोई सम्मान है या नहीं?’, सभी सचिवों को तलब करने के आदेश

जिरगा के साथ मुनीर का संवाद सत्र

आसिम मुनीर ने पेशावर में कबायली वरिष्ठ नागरिकों की जिरगा (परिषद) के साथ एक संवाद सत्र के दौरान ये बात कही है। इस दौरान मुनीर को 11वीं कोर मुख्यालय में मौजूदा सुरक्षा माहौल, सैन्य तैयारियों और पाकिस्तान-अफगान सीमा पर शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए जारी आतंकवाद-रोधी प्रयासों पर विस्तृत जानकारी भी दी गई।

पाकिस्तान की सेना का बयान?

सेना के एक बयान के अनुसार, मुनीर ने पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच हालिया गतिरोध के दौरान सुरक्षा बलों को कबायली लोगों की ओर से दिए गए दृढ़ और बिना शर्त समर्थन की सराहना भी की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जंग में खैबर पख्तूनख्वा के बहादुर लोगों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी। कबायली वरिष्ठ नागरिकों ने आतंकवाद और अफगान तालिबान के खिलाफ सशस्त्र बलों को अपना पूर्ण समर्थन दोहराया।

PM Modi in Chhattisgarh: रायपुर में कल प्रधानमंत्री करेंगे अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

आसिम मुनीर ने क्या कहा?

आसिम मुनीर ने कहा, “पाकिस्तान, अफगानिस्तान सहित सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है लेकिन पड़ोसी मुल्क की जमीन से आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान से सीमा पार आतंकवाद जारी रहने के बावजूद पाकिस्तान ने धैर्य बनाए रखा है। मुनीर ने यह भी कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के मकसद से काबुल को कूटनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी दिए गए हैं।

‘आतंकवाद से मुक्त होगा खैबर पख्तूनख्वा’

इस दौरान मुनीर ने कबायली वरिष्ठ नागरिकों को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान, खासकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आतंकवादियों और उनके समर्थकों से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों ने सेना प्रमुख के भाषण को सराहा और शांति के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जताई।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Gold Price Today: सोने ने तोड़ा नया रिकार्ड, MCX पर कीमत पहुंची 1,26,000; जानें अपने शहर का रेट
सिडनी के बॉन्डी बीच पर आतंकवादी हमला, 16 की मौत, भगदड़ और चीख-पुकार का वीडियो वायरल
Gold Silver Rate Today 13 Jan: मकर संक्रांति से पहले सोने की कीमतों में उछाल, चांदी 3 लाख के करीब; देखे आज का ताजा रेट
Delhi Red Fort Blast Case: मुजम्मिल का खुलासा, लाल किले से भी बड़ा आतंकवादी हमला था प्लान
Snowfall Train Journey: बर्फीली वादियों में दौड़ी वंदे भारत, कटरा से श्रीनगर का शानदार सफर; देखें मनमोहक नज़ारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

रायपुर में नौसेना एनसीसी कैडेट्स के लिए खास प्रशिक्षण शिविर, 300 से अधिक युवा ले रहे भाग

Vishva News
Vishva News
26/10/2025
Cyclone Ditwah : चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ भारत में दस्तक देने को तैयार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में अलर्ट
Samantha Ruth Prabhu–Raj Nidimoru wedding : राज निदिमोरु की शादी के बाद श्यामाली की रातें बेहाल, EX वाइफ ने किया दर्द बयां
CG News : अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रों को नकल के लिए उकसाया, हॉस्टल अधीक्षक पर गिरी गाज
Hindi Diwas 2026 Famous women authors: महिलाओं के योगदान से हिंदी बनी संघर्ष और सत्य की सशक्त भाषा
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?