By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Raipur News : एसी-वाई-फाई वाले नए दफ्तर से राजधानी में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया हुई स्मार्ट और तेज
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Raipur News : एसी-वाई-फाई वाले नए दफ्तर से राजधानी में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया हुई स्मार्ट और तेज
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Raipur News : एसी-वाई-फाई वाले नए दफ्तर से राजधानी में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया हुई स्मार्ट और तेज

Vishva News
Last updated: 23/09/2025 5:54 PM
Vishva News
Published: 23/09/2025
Share
SHARE

रायपुर : रजिस्ट्री का काम अब केवल कलेक्टोरेट में स्थित पंजीयन दफ्तर में ही नहीं बल्कि शहर में वीआईपी तिराहा में बने बेबीलोन टॉवर और नवा रायपुर में सीबीडी भवन में भी होगा. इससे लोगों को एक ही जगह पर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा. इतना ही नहीं इन दोनों नए दफ्तरों में लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एसी वेटिंग हॉल बनाया गया है. जहां वाई-फाई की सुविधा भी होगी. दोनों नए दफ्तरों का काम लगभग पूरा हो गया है. अफसरों का दावा है कि अगले एक महीने में नए दफ्तरों में काम शुरू हो जाएगा.

Contents
  • नवा रायपुर की रजिस्ट्री सीबीडी भवन में
  • नवरात्रि में बढ़ने लगी भीड़
  • रायपुर के बाद अन्य जिलों में लागू होगी योजना

अभी रायपुर दफ्तर में पांच उपपंजीयक रजिस्ट्री का काम करते हैं. रोजाना करीब 300 रजिस्ट्री कराई जाती है. अभी एक ही दफ्तर होने की वजह से सभी लोगों को यही आना पड़ता है नया दफ्तर बन जाने के बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वालों को दोनों दफ्तरों में भेजा जाएगा. इससे रजिस्ट्री कराने वालों को काफी आसानी होगी. नए दफ्तरों में टोकन सिस्टम से रजिस्ट्री होगी. यानी लोग वेटिंग हॉल में आराम से बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे. स्क्रीन पर उनका टोकन नंबर और संबंधित उपपंजीयक का नाम और कमरा नंबर दिखाई देगा. इसके बाद वे वहां जाकर रजिस्ट्री करा सकेंगे. नए दफ्तर में लोगों को हर तरह की सुविधा मिलेगी.

नाले में डूबने से हुआ दुःखद हादसा: 6 और 7 साल की चचेरी बहनों की नाले में डूबने से हुई मौत, पूरे परिवार में मातम

नवा रायपुर की रजिस्ट्री सीबीडी भवन में

नवा रायपुर के सभी गांवों की रजिस्ट्री अभी सेक्टर 24 में स्थित छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के भवन में स्थित पंजीयन दफ्तर में हो रही थी. लोगों की शिकायत थी कि ये दफ्तर कई गांवों से दूर है. इसमें कई जरूरी सुविधाएं भी नहीं थी. इस वजह से इस दफ्तर को अब एनआरडीए के कमर्शियल कांप्लेक्स सीबीडी में शिफ्ट कर दिया गया है. यहां भी नया रजिस्ट्री दफ्तर बनाने का काम पूरा हो गया है. बेबीलोन टॉवर के दफ्तर के पहले इस ऑफिस में रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया जाएगा. नवा रायपुर के सभी गांवों की रजिस्ट्री इसी दफ्तर से होगी नवा रायपुर के लोगों को कलेक्टोरेट आफिस आने की जरूरत नहीं होगी नवा रायपुर के किसी भी इलाके की रजिस्ट्री इसी दफ्तर में ही होगी.

CG BREAKING : सौम्या चौरसिया की संपत्ति पर ACB-EOW का शिकंजा, 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

नवरात्रि में बढ़ने लगी भीड़

नवरात्रि के पहले दिन से ही रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है. जीएसटी के बड़े बदलाव भी 22 सितंबर से ही लागू किए गए हैं. इस वजह से अधिकतर लोगों ने सोमवार से ही ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लिए हैं. नवरात्रि, दशहरा और दिवाली में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की जाती है. इस वजह से अफसरों की कोशिश है कि जल्द से जल्द नए दफ्तरों को खोल दिया जाए. क्रेडाई का भी दावा है कि जीएसटी में बदलाव की वजह से मकान और फ्लैट की कीमत कम होगी. इस वजह से अभी त्योहारी सीजन में जबरदस्त रजिस्ट्री का दावा किया जा रहा है.

CG Rape Case: 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के आरोपी ने किया अनाचार, दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

रायपुर के बाद अन्य जिलों में लागू होगी योजना

पंजीयन विभाग महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह मीणा बताते हैं कि लोगों की सुविधाओं के लिए ही नए दफ्तर तैयार किए गए हैं. रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को हर तरह की सुविधाएं मिले इसलिए राज्यभर में पहली बार कलेक्टोरेट के अलावा दूसरी जगहों पर रजिस्ट्री दफ्तर खोले जा रहे हैं. रायपुर के बाद इस योजना को राज्य के कई जिलों में लागू किया जाएगा.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG: रायपुर में नशे का जाल: ड्रग्स लेती युवतियों का वीडियो वायरल
सांभर शिकार मामला: 12 शिकारी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज
गणेश विसर्जन में हादसा: क्रेन चालक की लापरवाही से सड़क पर गिरी प्रतिमा, भीड़ ने की पिटाई
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में जारी है हल्की से मध्यम बारिश का दौर, 15 अक्टूबर तक हो सकती है मानसून की विदाई
CG News : महुआ, देसी और अंग्रेजी शराब सहित 21 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट, राज्य में शराब तस्करी पर कड़ा वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेल

India-Pakistan match live : सोनी के अलावा अब यहां भी देख सकते हैं मैच, बस करना होगा इतना सा काम

Vishva News
Vishva News
11/09/2025
CG NEWS : छेड़छाड़ मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष पर कार्रवाई, समर्थकों ने थाने का किया घेराव
बड़ा रेल हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 घायल
CG News : नेशनल हेराल्ड केस पर धमतरी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान हुई झड़प
CG Rape Case: 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के आरोपी ने किया अनाचार, दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?