रायपुर : राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब अचानक दो महिला गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों महिलाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवर बस्ती की बताई जा रही है। दोनों महिलाएं किसी मामले की सुनवाई में कोर्ट आई थी।
CG CRIME: नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर की लूट, परिवार को बनाया बंधक
दोनों पक्ष किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे, इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बीते करीब आधे घंटे तक महिलाओं के बीच विवाद चलता रहा।
NIT चौपाटी विवाद: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ
इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

