By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: ‘राम नाम सत्य है’… जिंदा बेटी की अंतिम यात्रा निकालकर पिता ने जलाई चिता, जानें क्या है पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > ‘राम नाम सत्य है’… जिंदा बेटी की अंतिम यात्रा निकालकर पिता ने जलाई चिता, जानें क्या है पूरा मामला
देश - विदेश

‘राम नाम सत्य है’… जिंदा बेटी की अंतिम यात्रा निकालकर पिता ने जलाई चिता, जानें क्या है पूरा मामला

Vishva News
Last updated: 03/09/2025 4:46 PM
Vishva News
Published: 03/09/2025
Share
SHARE

ओडिशा के गंजाम जिले से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक लड़की द्वारा अपनी पसंद से शादी करने पर उसके अपने ही परिवार ने उसे ‘मृत’ मान लिया और प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार तक कर डाला। यह घटना गंजाम जिले के कविसूर्यनगर थाना क्षेत्र के बलियापल्ली गांव की है। गांव के रहने वाले निरंजन गौड़ की बेटी ने दूसरी जाति के युवक से लव मैरिज कर ली। इस बात से लड़की के परिवार और समाज में भारी नाराजगी फैल गई। इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

Contents
  • केले के पेड़ को बेटी का प्रतीक मानकर ‘शव’ बनाया
  • घटना का वीडियो हो रहा वायरल
  • बेटी को इतनी बड़ी सजा देना क्या सही है?

Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या के पास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका, अब तक केवल 3 भारतीय कर सके हैं ऐसा

केले के पेड़ को बेटी का प्रतीक मानकर ‘शव’ बनाया

परिजनों ने जैसे किसी की मौत होने पर अंतिम संस्कार किया जाता है, वैसे ही एक केले के पेड़ को बेटी का प्रतीक मानकर ‘शव’ बनाया। उसे नई साड़ी पहनाई, शव की तरह सजाया और पूरे गांव में घुमा दिया। घंटी और मृदंग बजाते हुए गांव के लोग “राम नाम सत्य है” बोलते हुए झूठे शव की यात्रा निकालते हैं। इसके बाद, गांव के श्मशान में ले जाकर केले के पेड़ का प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर दिया गया।

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

इस पूरे ‘नाटक’ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस अमानवीय और जातिवादी सोच की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

इस घटना के पीछे की मानसिकता वही पुरानी सोच है जिसमें जाति से बाहर शादी करना पाप माना जाता है। जब कोई युवा इस परंपरा को तोड़ता है, तो कई बार उसके खिलाफ पूरे परिवार और समाज का गुस्सा टूट पड़ता है। कई समुदायों में ऐसे मामलों में ‘शुद्धि क्रिया’ या ‘परिवार की मर्यादा की रक्षा’ के नाम पर नाटक रचा जाता है, जैसे कि बेटी अब इस दुनिया में ही नहीं रही।

Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या के पास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका, अब तक केवल 3 भारतीय कर सके हैं ऐसा

बेटी को इतनी बड़ी सजा देना क्या सही है?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या अपनी पसंद से शादी करना इतना बड़ा अपराध है कि माता-पिता अपनी ही संतान को मरा हुआ मान लें? जो माता-पिता अपनी बेटी को बचपन से पालते हैं, पढ़ाते हैं, उसी बेटी के खिलाफ इतनी बड़ी सजा क्या सही है? आज जब दुनिया चांद और मंगल तक पहुंच गई है, वहीं हमारे समाज के कुछ हिस्से अब भी जाति और झूठे संस्कारों में उलझे हुए हैं। एक लड़की ने बस अपने मनपसंद लड़के से शादी की, लेकिन उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Samarth Jurel का बड़ा आरोप… ex-girlfriend से अभिषेक करता था मारपीट, छोटे कपड़े पहनने से भी रोकता था 
Uric Acid In Winter Symptoms: सर्दियों में जोड़ों में दर्द? यह हो सकता है हाई यूरिक एसिड का संकेत, जानें लक्षण और उपचार
स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री ने 35 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित.
Google Maps का ये छुपा हुआ जुगाड़ जान लिया तो लेट होना हमेशा के लिए भूल जाएंगे, ट्रैफिक खुद रास्ता छोड़ देगा
Akshaye Khanna के लिए लिखी गई फिल्म Aamir Khan ने ले उड़ी, 5 साल पुराना खुलासा फिर चर्चा में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
महिला विशेष

Republic Day Parade 2026: कैप्टन हंसजा शर्मा बनेंगी पहली महिला रूद्र हेलिकॉप्टर पायलट, 26 जनवरी को रचेंगी इतिहास

Vishva News
Vishva News
24/01/2026
अभिलाषा परिसर, तिफरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन.. अनुराग सिंह देव (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल) सहित अनेक गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित.
Vaishno Devi Temple Tragedy: PM मोदी ने ट्वीट कर पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया
Dinner With Soldiers: जवानों के बीच पहुंचे CM साय, सुरक्षा बलों संग किया डिनर, अपने हाथों से परोसा खाना
CG में दर्दनाक हादसा: वॉर्मअप के दौरान 14 वर्षीय बच्चे की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?