By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Rani Laksmi Bai Jayanti 2025: रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर याद करें उनकी साहसिकता और आत्मनिर्भरता, हर महिला के लिए मार्गदर्शक
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Rani Laksmi Bai Jayanti 2025: रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर याद करें उनकी साहसिकता और आत्मनिर्भरता, हर महिला के लिए मार्गदर्शक
महिला विशेष

Rani Laksmi Bai Jayanti 2025: रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर याद करें उनकी साहसिकता और आत्मनिर्भरता, हर महिला के लिए मार्गदर्शक

Vishva News
Last updated: 19/11/2025 2:06 PM
Vishva News
Published: 19/11/2025
Share
SHARE

Rani Laksmi Bai Jayanti 2025: भारत के इतिहास में अगर किसी एक स्त्री ने साहस, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लौ को अमर कर दिया तो वह हैं झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई। उनकी जयंती हर वर्ष 19 नवंबर को मनाई जाती है। यह वह दिन है जब भारत उनकी वीरता को याद करता है और हर महिला उनके जीवन से नई प्रेरणा पाती है। लक्ष्मी बाई की कहानी सिर्फ तलवार और घोड़े की नहीं, बल्कि उस औरत के जज़्बे की है जो अपने अधिकारों की रक्षा, भारत के गौरव और स्वाभिमान को बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत से भिड़ गई और अन्याय को चुनौती देकर खुद की पहचान बनाई।

Contents
  • रानी लक्ष्मी बाई की अमर गाथा
  • हर महिला रानी लक्ष्मी बाई की ये सीख अपनाएं

धान किसानों को राहत: PMFBY में नया अपडेट, जानवरों और जलभराव से फसल नुकसान का मिलेगा बीमा कवर

रानी लक्ष्मी बाई की अमर गाथा

लक्ष्मी बाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ। बचपन से ही वे तीर-कमान, घुड़सवारी और तलवारबाज़ी में निपुण थीं। एक रूढ़िवादी समाज में उन्होंने वह किया जिसे लड़कियां करने की अनुमति तक नहीं पाती थीं। उन्होंने अपने जीवन को बंधनों के बजाय स्वतंत्रता की उड़ान दी। विवाह के बाद वे झांसी की रानी बनीं। लेकिन जब अंग्रेजों ने अन्यायपूर्ण तरीके से झांसी हड़पने की कोशिश की, तो एक युवा महिला ने साम्राज्य की नींव हिला देने वाला जवाब दिया कि “मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी।”

हर महिला रानी लक्ष्मी बाई की ये सीख अपनाएं

  • अपने अधिकारों के लिए खड़े होना

समय कैसा भी हो, महिलाएं अक्सर अन्याय का सामना करती हैं। लक्ष्मी बाई सिखाती हैं कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना गलत नहीं है। अधिकार मांगने से नहीं, लड़कर हासिल होते हैं।

  • शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है

उन्होंने बचपन से युद्धकला, रणनीति और प्रशासन सब सीखा। उन्होंने रानी बनने के बाद भी अभ्यास के जरिए अपनी सीख और ज्ञान को धार दी। आधुनिक महिला के लिए यह सीख है कि ज्ञान उसे अपराजेय बनाता है।

  • कमजोरी नहीं, दृढ़ता आपकी पहचान है

पति की मृत्यु और राज्य के संकट के बावजूद वे नहीं टूटीं। उनका जीवन से ये सीख मिलती है कि स्त्री टूटती नहीं, परिस्थितियों को तोड़कर आगे बढ़ती है।

भारतीय तटरक्षक बल की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी नौकाओं पर छापा, 79 गिरफ्तार

  • साहस जन्मजात नहीं होता, अभ्यास से आता है

लक्ष्मी बाई ने तलवार चलाना सीखा, घुड़सवारी सीखी। वह जन्म से राजकुमारी या रानी नहीं थीं, लेकिन उन्होंने हर परिस्थिति के लिए खुद को तैयार किया। आज की हर महिला के लिए यह संदेश है कि कौशल से आत्मविश्वास जन्म लेता है।

  • मातृत्व और शक्ति एक साथ चल सकते हैं

अपने दत्तक पुत्र को पीठ पर बांधकर लड़ते हुए उन्होंने साबित किया कि मां होना किसी भी जिम्मेदारी या साहस में बाधा नहीं बल्कि शक्ति का स्रोत है। आज की महिला जो मां बनने के बाद सिर्फ परिवार तक सीमित हो जाती हैं, उनके लिए अपने सपनों, कर्तव्यों और मातृत्व को साथ संभालना कठिन नहीं है।

  • स्वतंत्र सोच ही सबसे बड़ा विद्रोह है

लक्ष्मीबाई सामाजिक बंधनों से नहीं डरीं। आज भी महिलाओं के लिए यह ज़रूरी है कि वे अपनी सोच, निर्णय और सपनों को किसी के डर से कुर्बान न करें।

  • हर स्त्री में एक योद्धा छिपा है

लक्ष्मी बाई का जीवन महिलाओं को यह याद दिलाता है कि शक्ति बाहर नहीं, भीतर जन्म लेती है। उनकी कहानी से ये सीख मिलती है कि सामाजिक बाधाओं, राजनीति और युद्ध को पार कर आज की महिला कार्यस्थल, रिश्तों और अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

आकांक्षा कुमावत बनीं ‘स्ट्रॉन्ग वीमन ऑफ इंडिया’, गोल्ड मेडल से देश का नाम किया रोशन
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: प्रदीप पटेल के छत पर हर महीने बन रही 350 से 400 यूनिट बिजली …. बिजली बिल भी घटकर एक तिहाई से भी कम हुआ
Martial Arts Guru Dadi: 82 साल की उम्र में बेटियों को सिखा रहीं आत्मरक्षा के गुर
Vasanthi Cheruveettil: एवरेस्ट बेस कैंप की चढ़ाई पूरी कर वसंती चेरुवीत्तिल ने दुनिया को दिखाया असंभव कुछ नहीं
Reita Faria: मिस वर्ल्ड का खिताब छोड़कर डॉक्टर बनीं रीता फारिया, सफलता की नई मिसाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

रायपुर रेल मंडल में सनसनी: कर्मचारी ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, नाराजगी बनी वजह

Vishva News
Vishva News
29/11/2025
Chhattisgarh: धर्मांतरित शव को दफनाने को लेकर तूल पकड़ा विवाद, पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी में कई घायल
CG Breaking: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध, सभी जिलों को निर्देश
CG Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव – 3 फरवरी को बारिश के आसार
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! छत्तीसगढ़ में लगातार मिल रही अमानक दवाएं, अब हर पैकिंग पर लगेगा बारकोड
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?