By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Red Fort Blast: देशभर में 32 कारों में बम लगाने की साजिश का खुलासा, i20 और ईकोस्पोर्ट में शुरू हुआ था विस्फोटक भरने का काम
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > Red Fort Blast: देशभर में 32 कारों में बम लगाने की साजिश का खुलासा, i20 और ईकोस्पोर्ट में शुरू हुआ था विस्फोटक भरने का काम
अपराधदेश - विदेश

Red Fort Blast: देशभर में 32 कारों में बम लगाने की साजिश का खुलासा, i20 और ईकोस्पोर्ट में शुरू हुआ था विस्फोटक भरने का काम

Vishva News
Last updated: 13/11/2025 12:35 PM
Vishva News
Published: 13/11/2025
Share
SHARE

Red Fort Blast: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला इलाके में हुए भीषण कार धमाके में 12 लोगों की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल होने के बाद जांच एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि संदिग्ध आतंकियों ने देशभर में 32 पुरानी कारों में बम लगाकर सीरियल ब्लास्ट की योजना बनाई थी। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरोपी पहले ही दो कारों i20 और ईकोस्पोर्ट को विस्फोटक से लैस करने का काम शुरू कर चुके थे। फिलहाल जांच टीमें उन अन्य कारों की पहचान में जुटी हैं, जो इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं।

Contents
  • देशभर में फैले नेटवर्क की तलाश
  • फर्जी नामों पर पंजीकृत कराई गईं कारें
  • अल फलाह विश्वविद्यालय से मिली संदिग्ध डायरियां

सुप्रीम कोर्ट सख्त: सभी हाईकोर्ट्स को आदेश – डैशबोर्ड बनाकर फैसलों की जानकारी जनता तक पहुँचाएं

देशभर में फैले नेटवर्क की तलाश

एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने बताया, “दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच में पता चला है कि i20 और ईकोस्पोर्ट के अलावा करीब 32 पुरानी गाड़ियों को सीरियल धमाकों के लिए तैयार किया जा रहा था। अब एजेंसियां यह ट्रैक कर रही हैं कि ये वाहन किन-किन इलाकों में फैले थे और इनके पीछे कौन सा आतंकी संगठन सक्रिय है।”

फर्जी नामों पर पंजीकृत कराई गईं कारें

सूत्रों के मुताबिक, यह साजिश पिछले छह महीनों से तैयार की जा रही थी। संदिग्धों ने इन गाड़ियों को देश के अलग-अलग शहरों से खरीदकर फर्जी नामों पर पंजीकृत कराया था। माना जा रहा है कि इन वाहनों को त्योहारी सीजन या किसी राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान एक साथ विस्फोट करने की योजना थी, ताकि अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके। इसी योजना के तहत 10 नवंबर की शाम लाल किला के पास कार में जोरदार विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा घायल हुए थे। यह धमाका इतने तीव्र था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। केंद्र सरकार ने इसे आतंकी हमला घोषित करते हुए एनआईए को जांच सौंपी थी।

Delhi Blast Update: कौन है दिल्ली धमाके का मास्टरमाइंड? जांच में सामने आया साजिशकर्ता का नाम

अल फलाह विश्वविद्यालय से मिली संदिग्ध डायरियां

जांच में सबसे अहम सुराग फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय से मिला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए की संयुक्त टीम ने यहां के दो शिक्षकों डॉ. उमर नबी और डॉ. मुजम्मिल के कमरों से कई डायरियां बरामद की हैं। इन डायरियों में रासायनिक सूत्र, समय-निर्धारण कोड और कुछ स्थानों के नक्शे मिले हैं, जिन्हें विशेषज्ञ टीम डीकोड कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया “डॉ. उमर के कमरा नंबर 4 और डॉ. मुजम्मिल के कमरा नंबर 13 से दो डायरियां बरामद की गईं हैं। एक तीसरी डायरी उस कमरे से मिली, जहाँ से 360 किलोग्राम विस्फोटक पहले जब्त किया गया था। यह जगह विश्वविद्यालय से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है।”

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Kapil Sharma Cafe Firing: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ा
Chhattisgarh : डॉक्टर के घर नकली आईटी रेड! ठग बने अफसर, लाखों के जेवर–नकदी लेकर फरार
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, मतदान से पहले PM Modi ने NDA सांसदों को डिनर पर बुलाया
पूर्वी मोर्चे पर भारत की बड़ी तैयारी: चीन सीमा पर तैनात होंगी तीनों सेनाएं, बढ़ी हलचल
अमेरिका में बड़ा हादसा: टैंकर से अमोनिया रिसाव, लोगों की तबीयत बिगड़ी, कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

बिहार में भाजपा नीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत, कैबिनेट मीटिंग से पहले CM विष्णु देव साय ने मंत्रियों संग मनाया जश्न

Vishva News
Vishva News
14/11/2025
CG Weather Update: दो दिन राहत के बाद फिर बढ़ेगी ठंड, तापमान गिरने के आसार
बिलासपुर का युवक समुद्र में डूबा, तीन दिन बाद मिली लाश, दो दोस्त सुरक्षित
दीपावली से पहले जनता को तोहफा… सरकार 15 दिन में देगी एलपीजी के नए कनेक्शन
Diana Pundole: दो बच्चों की मां ने फरारी की स्टीयरिंग थामी, रफ्तार से रचा नया इतिहास
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?