Republic Day 2026 Live: देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण कर दिया है। राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी ले रहीं हैं। गणतंत्र दिवस में पहली बार 2 चीफ गेस्ट हैं। मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।
इस शख्स से सारा अली खान ने तोड़ी खास दोस्ती… भद्दे कमेंट पर इब्राहिम और बहन ने मिलकर लिया ऐसे बदला
राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी के बाद कर्तव्य पथ पर सैन्य बाहुबल दिख रहा है। साथ ही ब्रह्मोस और आकाश हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर प्रणाली और अर्जुन युद्धक टैंक की गर्जना से दुश्मन देश कांप गया है। इस दौरान वायुसेना के 29 एयर क्राफ्ट फ्लाईपास्ट कर रहा है। इनमें 16 फाइटर जेट, 4 ट्रांसपोर्ट विमान और 9 हेलिकॉप्टर शामिल हो रहे हैं। सभी एयरक्राफ्ट 8 फॉर्मेशन बनाएंगे।
कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग लगाई जाएंगी। मुख्य मंच पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

