By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से मिले राइफल और जिंदा कारतूस, जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से मिले राइफल और जिंदा कारतूस, जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अपराध

महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से मिले राइफल और जिंदा कारतूस, जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Vishva News
Last updated: 10/11/2025 5:56 PM
Vishva News
Published: 10/11/2025
Share
SHARE

जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी साजिश से जुड़े मामले में एक और गिरफ्तारी की है। लखनऊ की रहने वाली डॉक्टर शाहीन को भी गिरफ्तार किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जिस महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, उसका नाम शाहीन शाहिद है। वह लखनऊ लाल बाग की रहने वाली है। फरीदाबाद में जिस डॉक्टर के घर से बड़े पैमाने पर विस्फोटक मिला है, वह इसी महिला डॉक्टर की कार इस्तेमाल करता था। इसी महिला डॉक्टर की कार से राइफल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। अब पुलिस ने इस महिला को भी गिरफ्तार किया है।

Contents
  • क्या है मामला?
  • पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे आतंकी
  • फरीदाबाद में क्या मिला?

सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाई: महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की याचिका पर सरकार को नोटिस

पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम करते हुए अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 2,900 किलोग्राम IED बनाने वाली सामग्री (विस्फोटक, रासायनिक पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, टाइमर आदि) जब्त की है। यह कार्रवाई श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल, शोपियां (जम्मू-कश्मीर), फरीदाबाद (हरियाणा),  सहारनपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुई। गिरफ्तारियां लगातार हो रही हैं, क्योंकि पूछताछ से नए लिंक उजागर हो रहे हैं।

क्या है मामला?

19-27 अक्टूबर को श्रीनगर के नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर्स चिपके मिले। इन पोस्टर के जरिए सुरक्षा बलों को धमकी दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में डॉ. आदिल नजर आया। श्रीनगर पुलिस ने UAPA के तहत मामला दर्ज किया और 6 नवंबर को डॉ. आदिल पकड़ गया और उसके लॉकर से एके-47 गन मिली। पूछताछ में उसने अपने साथियों के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। यह संख्या 8 से आगे जा सकती है, क्योंकि पूछताछ के दौरान कई नए नाम सामने आ रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे आतंकी

पकड़े गए आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे। यह मॉड्यूल ‘व्हाइट-कॉलर टेरर इकोसिस्टम’ का हिस्सा था, जिसमें प्रोफेशनल्स (जैसे डॉक्टर) और छात्र शामिल थे। ये लोग विदेशी हैंडलर्स (मुख्य रूप से आईएसआई) के संपर्क में थे और रेडिकलाइजेशन, फंड कलेक्शन, IED बनाने में जुटे थे। यह नेटवर्क बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। ये लोग उत्तर प्रदेश में आरएसएस ऑफिस, दिल्ली और अहमदाबाद के बाजारों पर हमले की साजिश रच रहे थे। यह मॉड्यूल प्रोफेशनल्स को रिक्रूट कर रहा था, जो सामान्य दिखते थे लेकिन हथियार/विस्फोटक तस्करी कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि इससे दिल्ली-NCR और गुजरात में बड़े हमले रुक गए।

फरीदाबाद में दो जगहों से बरामद हुआ 2923 किलो विस्फोटक, भारत में दहशत फैलाने की कोशिश

फरीदाबाद में क्या मिला?

श्रीनगर में पोस्टर चिपकाने वाले डॉ. आदिल को अहमद राथर को सहारनपुर (यूपी) के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया, जो लखनऊ से करीब 500 किमी दूर है। डॉ. आदिल ने डॉ. मुजम्मिल शकील का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। शकील फरीदाबाद में किराए के फ्लैट में रहता था। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। यहां से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट (बम बनाने का मुख्य रसायन), AK-47 राइफल, 84 कारतूस और IED कंपोनेंट्स बरामद हुए। यह सामग्री बड़े हमलों के लिए स्टोर की गई थी। फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने इसे “15 दिनों के संयुक्त ऑपरेशन” का नतीजा बताया।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत, शिक्षादूत की अपहरण के बाद हत्या
CG News: नशे में युवक ने दो युवकों को बेल्ट से पीटा, लोग बने तमाशबीन और वीडियो बनाते रहे
CG Crime : प्रेमिका को नाना के निधन की मनगढ़त कहानी सुनाकर जंगल ले गया, फिर किया रेप
जनपद उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर फायरिंग कांड: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
CG CRIME: जादू टोने के शक में मां ने पड़ोसी महिला को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, 4 बच्चों की मौत से थी परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Niger Air Force Base Attack: नाइजर एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों में 20 की मौत; 11 संदिग्ध गिरफ्तार

Vishva News
Vishva News
30/01/2026
CG Police Transfer: एक्शन मोड में SP, नए साल के पहले दिन 9 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश
Abhinav Bindra से लेकर कपिल देव तक… RSS प्रमुख मोहन भागवत की लेक्चर सीरीज में शामिल होंगे दिग्गज
Carrom World Cup Winner keerthana: तीन बार की कैरम वर्ल्ड कप विजेता की प्रेरक यात्रा, संघर्ष से सफलता तक
साय सरकार का बड़ा फैसला: अब क्रेडिट-डेबिट कार्ड और UPI से भी कर सकेंगे GST भुगतान, व्यापारियों को बड़ी राहत
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?