By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Uttarakhand में फिर टूटा कुदरत का कहर, Rudraprayag और Chamoli में बादल फटने से सैलाब, भारी तबाही की खबरें
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Uttarakhand में फिर टूटा कुदरत का कहर, Rudraprayag और Chamoli में बादल फटने से सैलाब, भारी तबाही की खबरें
देश - विदेश

Uttarakhand में फिर टूटा कुदरत का कहर, Rudraprayag और Chamoli में बादल फटने से सैलाब, भारी तबाही की खबरें

Vishva News
Last updated: 29/08/2025 11:29 AM
Vishva News
Published: 29/08/2025
Share
SHARE

Uttarakhand में एक बार फिर बादलों ने कोहराम मचा दिया। रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। यह घटना रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और चमोली के देवाल क्षेत्र में हुई है। मलबे में कुछ परिवारों के फंसे होने की खबर है। वहीं चमोली में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Contents
  • चमोली के देवाल क्षेत्र में फटा बादल
  • राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी: सीएम धामी
  • रुद्रप्रयाग में भी बादल फटने से हालात बिगड़े
  • उत्तरकाशी में भी भारी बारिश से तबाही

Chhattisgarh: चेहरा भोला, कारनामे हैरान करने वाले – Raipur पुलिस को 4 साल तक छकाया

चमोली के देवाल क्षेत्र में फटा बादल

चमोली के देवाल क्षेत्र में कालेश्वर में ऊपर पहाड़ से मलबा आया जो लोगों के घरों में घुस गया, जेसीबी मशीन के द्वारा मलवा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। चमोली जिले के ज्योर्तिमठ ,देवाल, नारायण बगड, थराली,नन्दा नगर कर्ण प्रयाग, गैरसैंण ,दशोली मै तेज़ बारिश नदी नाले उफान पर हैं। देर रात तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने से  2 व्यक्ति  तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे है।विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल की सूचना मिली है।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा-‘जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं, आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’

चमोली में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) इन स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है।

  1. नंदप्रयाग
  2. कमेड़ा
  3. भनेरपानी
  4. पागलनाला
  5. जिलासू के पास
  6.  गुलाबकोटी
  7. चटवापीपल

CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW

रुद्रप्रयाग में भी बादल फटने से हालात बिगड़े

इस नेशनल हाईवे को खोलने हेतु संबंधित टीमें मौके पर कार्यरत हैं। उधर, रुद्रप्रयाग में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। देर रात से हो रही बारिश के कारण जहां राष्ट्रीय राजमार्ग गौरीकुंड रुद्रप्रयाग ऋषिकेश बद्रीनाथ कई स्थानों पर बंद हो गया वहीं नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रहा है। जगह-जगह लैंडस्लाइड होने के कारण सड़क पर मलबा आ गया है। कई गाड़ियां फंसी हुई हैं। मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर लोगों ने अपने घर छोड़ दिया है। काली मत घाटी में बेसन केदार क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है।

उत्तरकाशी में भी भारी बारिश से तबाही

देर रात हुई बारिश ने उत्तरकाशी जिले में फिर तबाही मचाई है। नदी नाले उफान पर हैं। वहीं जिले में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। गंगोत्री नेशनल हाईवे आधा दर्जन से भी ज्यादा जगह पर बंद है।

गंगोत्री नेशनल हाईवे नालू पानी, नालूणा, चाडेथी, पापड़ गाड, नेताला सहित कई जगह पर भारी भी मलबा और पत्थर आने से बंद हो गए हैं। एक दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण मार्ग भी बाधित हुए हैं। भारी बारिश के कारण जल भराव, भूस्खलन और मलबा-पत्थर आने से भारी नुकसान हुआ है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Petrol Diesel Price Today: आज के पेट्रोल-डीजल रेट, 03 जनवरी 2026 के ताजे दामों की जानकारी
Haridwar में गंगा में विसर्जित हुईं धर्मेंद्र की अस्थियां, बेटे Sunny – Bobby की जगह परिवार के इस सदस्य ने निभाई रस्म
Petrol Diesel Price Today: आज के ईंधन रेट्स, जानें पेट्रोल और डीजल के अपडेटेड भाव पूरी लिस्ट में
Mirzapur Accident: यूपी के मिर्जापुर में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की जान गई
CBSE New Guidelines: CBSE 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा, नई गाइडलाइंस जारी, ये हैं अहम बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG में धान खरीदी का रिकॉर्ड: 16.95 लाख किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, 20,753 करोड़ का भुगतान सीधे खातों में

Vishva News
Vishva News
11/01/2026
पुनर्वास नीति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, भूमि अधिग्रहण की तिथि पर प्रभावशील नीति के अनुसार ही मिलेगा प्रभावितों को लाभ…
विकास के दावों की खुली पोल: मुक्तिधाम में शेड न होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल तले किया अंतिम संस्कार
CG Road Accident: यात्री बस-ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप, एक व्यक्ति की मौत, 15 घायल
CG Crime : बैंक में घुसे चोर, लॉकर तोड़ने में असफल, कर्मचारी पहुंचे तो उड़ गए होश
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?