By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Seasonal Infections: कड़ाके की सर्दी के बाद अचानक बढ़ी गर्मी, इन लोगों की सेहत पर मंडराया खतरा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Seasonal Infections: कड़ाके की सर्दी के बाद अचानक बढ़ी गर्मी, इन लोगों की सेहत पर मंडराया खतरा
देश - विदेश

Seasonal Infections: कड़ाके की सर्दी के बाद अचानक बढ़ी गर्मी, इन लोगों की सेहत पर मंडराया खतरा

Vishva News
Last updated: 22/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 22/01/2026
Share
SHARE

Seasonal Infections: उत्तर भारत में इस समय मौसम ने करवट बदली है. राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के बाद अब दिन में धूप निकलने के साथ मौसम में गर्माहट का अनुभव होने लगा है. दोपहर में गर्मी और शाम होते ही ठंडक बढ़ने से तापमान में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली में 6 साल बाद 21 जनवरी को जनवरी महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर असर डाल सकता है.

Contents
  • शरीर पर पड़ेगा असर
  • किन बीमारियों का रहता है खतरा
  • तापमान बढ़ने के साथ बढ़ने लगती है दिक्कत
  • बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ध्यान

भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, इंजन के सामने का कांच टूटा, यात्रियों में मची अफरातफरी

शरीर पर पड़ेगा असर

मौसम में बदलाव के साथ शरीर को खुद को एडजस्ट करना पड़ता है. इस दौरान कई लोगों का शरीर इस तरह के बदलाव को पूरी तरह झेल नहीं पाता है. इसके चलते उन्हें तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर पहले से ही सावधानी बरती जाए, तो इस दौरान होने वाली परेशानियों जैसे वायरल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन, एलर्जी और डिहाइड्रेशन समेत कई अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है.

किन बीमारियों का रहता है खतरा

मौसम में बदलाव के साथ ही कई तरह की दिक्कतें सामने आने लगती हैं, जैसे वायरल फीवर और फ्लू के मामलों में अचानक बढ़ोतरी. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मौसम बदलने के दौरान हमारी इम्युनिटी प्रभावित होती है और कमजोर हो जाती है. इससे वायरस का हमला तेज हो जाता है. इस दौरान कुछ लोगों को सिरदर्द, थकान, बदन दर्द, बुखार और गले में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग होते हैं. इस सीजन में बैक्टीरिया का खतरा भी ज्यादा रहता है, जिसके चलते कई तरह के इंफेक्शन के मामले बढ़ जाते हैं.”

तापमान बढ़ने के साथ बढ़ने लगती है दिक्कत

तापमान में बढ़ोतरी के साथ एलर्जी और सांस से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ मौसम में बदलाव ही नहीं होता, बल्कि इसके साथ धूल, धुआं और प्रदूषण बढ़ाने वाले तत्व भी हवा में सक्रिय हो जाते हैं, जो इन समस्याओं को ट्रिगर करते हैं. इस दौरान लोगों में सांस लेने में दिक्कत, नाक बहना, लगातार छींक आना, एलर्जिक राइनाइटिस और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

Chhattisgarh – सड़क हादसे में युवक की मौत, FIR दर्ज करने के लिए प्रधान आरक्षक ने मांगी रिश्वत, SSP ने किया सस्पेंड 

बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ध्यान

डॉक्टर बताते हैं कि लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है. इसके लिए-

  • पर्याप्त पानी पिएं और गले में परेशानी हो तो गुनगुने तरल लें
  • ताजा और पौष्टिक भोजन करें
  • कपड़ों की लेयरिंग करें ताकि तापमान के अनुसार खुद को ढाल सकें
  • पसीना आने के बाद ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचें
  • बुखार या खांसी कुछ दिनों में ठीक न हो तो डॉक्टर से सलाह लें

डॉक्टरों का कहना है कि इन छोटी-छोटी सावधानियों से बदलते मौसम में बीमारियों से बचा जा सकता है और इम्युनिटी मजबूत रखी जा सकती है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

US Air Strike: अमेरिका का बड़ा एक्शन – इस मुस्लिम देश पर कर दिया हवाई हमला, सीनियर लीडर ढेर
ग्राहकों को नवरात्र का तोहफ़ा: केंद्र सरकार ने घटाए GST रेट, आज से कई घरेलू और ज़रूरी सामान होंगे सस्ते, पूरी लिस्ट देखें
Lionel Messi India tour 2025: मेस्सी का नहीं कर पाए दीदार, फैंस का गुस्सा हुआ बेकाबू, मैदान में बोतल फेंकी और कुर्सियां तोड़ी
दिल्ली ब्लास्ट के बाद MCD का अहम कदम, सभी 450 पार्किंग को CCTV से लैस किया जाएगा
Ramlila Artist Dies: रामलीला मंच पर दशरथ बने अभिनेता की मौत, अभिनय के दौरान आया हार्ट अटैक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

धर्म परिवर्तन विवाद: सरपंच पिता के शव के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने चर्च में लगाई आग

Vishva News
Vishva News
18/12/2025
राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, शाम 5 बजे तक जमा करें
CG Crime: शराब के नशे में पति का हैवानियत… पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बेटे ने बनाया पापा की घिनौनी हरकत का वीडियो
Lionel Messi India tour 2025: मेस्सी का नहीं कर पाए दीदार, फैंस का गुस्सा हुआ बेकाबू, मैदान में बोतल फेंकी और कुर्सियां तोड़ी
Tamil Nadu Rani NT Clears Board Exam: 70 की उम्र में शिक्षा का नया कीर्तिमान, रानी एन.टी. ने पास की बोर्ड परीक्षा
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?