रायपुर : राजधानी रायपुर के रेल मंडल से एक गंभीर घटना सामने आई, जहाँ एक कर्मचारी ने अधिकारियों से लगातार मिल रही उपेक्षा और दबाव से त्रस्त होकर फिनाइल पी लिया। अचानक हुई इस घटना से मंडल कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल कर्मचारी को तुरंत देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उसकी स्थिति अभी स्थिर नहीं है और डॉक्टर लगातार उसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
CG Crime News: शिक्षिका के किडनैपिंग केस का खुलासा, 24 घंटे में पुलिस ने किया अपराधी को गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत और कार्यस्थलीय समस्याओं को लेकर Sr DPO से मिलने गया था। बताया जा रहा है कि अधिकारी के व्यस्त होने के कारण उसे मुलाकात का मौका नहीं मिला। इसके बाद वह APO से समाधान तलाशने पहुँचा, लेकिन वहाँ भी उसकी बात पर स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
Chhattisgarh: गृहमंत्री विजय शर्मा का दावा, 80 प्रतिशत नक्सलवाद हुआ समाप्त
माना जा रहा है कि लगातार हो रही अनदेखी और बढ़ते तनाव के कारण उसने भावनाओं में बहकर यह खतरनाक कदम उठाया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। वहीं सहकर्मियों का कहना है कि कर्मचारी पिछले कुछ समय से तनाव में था।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

