By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर छाया छत्तीसगढ़, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय की झांकी ने जीता दिल
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर छाया छत्तीसगढ़, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय की झांकी ने जीता दिल
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर छाया छत्तीसगढ़, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय की झांकी ने जीता दिल

Vishva News
Last updated: 26/01/2026 12:18 PM
Vishva News
Published: 26/01/2026
Share
SHARE

दिल्ली/रायपुर : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों ने झांकी को उत्सुकता के साथ देखा और तालियां बजाकर सराहना की। दर्शक दीर्घा में मौजूद लाखों लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छत्तीसगढ़ की झांकी का स्वागत किया।

Republic Day 2026 : ओपी चौधरी ने जांजगीर में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। झांकी में नवा रायपुर अटल नगर में स्थापित देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की झलक दिखाई गई, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश के 14 प्रमुख जनजातीय स्वतंत्रता आंदोलनों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों के माध्यम से संरक्षित किया गया है। इस ऐतिहासिक संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर किया था।

झांकी के अग्र भाग में वर्ष 1910 के ऐतिहासिक भूमकाल विद्रोह के नायक वीर गुंडाधुर को दर्शाया गया। धुर्वा समाज के इस महान योद्धा ने अन्यायपूर्ण अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया। विद्रोह के प्रतीक के रूप में आम की टहनियां और सूखी मिर्च को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। विद्रोह की तीव्रता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों को नागपुर से सेना बुलानी पड़ी, फिर भी वे वीर गुंडाधुर को पकड़ने में असफल रहे।

CG में गणतंत्र दिवस की धूम – अंबिकापुर में गृह मंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस परेड की ली सलामी

झांकी के पृष्ठ भाग में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को घोड़े पर सवार, हाथ में तलवार लिए दर्शाया गया। उन्होंने अकाल के समय गरीबों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। पूरी झांकी जनजातीय समाज के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप में अभिव्यक्त करती रही और गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की गौरवपूर्ण पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

सीएम साय से बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में बुनकरों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे हैं विशेष प्रयास …
CG NEWS : संविदा कर्मचारी के खाते में आ रही महतारी वंदन योजना की राशि, प्रशासन ने शुरू की जांच
CG CRIME : बाॅयफ्रेंड के सामने चार बदमाशों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार…
CG Weather Alert: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर और घना कोहरा, बढ़ेगा ठंड का असर
CG: भीषण सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर हुई मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने श्मशान घाटों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई, राज्य सरकार को सुधार के निर्देश

Vishva News
Vishva News
30/09/2025
Raipur Ganesh Visarjan : राजधानी में आज निकलेगी गणेश विसर्जन झांकियां, 1800 जवानों की तैनाती; चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी
दिल्ली में 3.5 करोड़ रुपये के पुराने नोटों का बड़ा जखीरा बरामद, चार गिरफ्तार
नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल.
भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, इंजन के सामने का कांच टूटा, यात्रियों में मची अफरातफरी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?