By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Shardiya Navratri 2025: भारत की 7 सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी सफलता बनी प्रेरणा की मिसाल
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Shardiya Navratri 2025: भारत की 7 सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी सफलता बनी प्रेरणा की मिसाल
महिला विशेष

Shardiya Navratri 2025: भारत की 7 सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी सफलता बनी प्रेरणा की मिसाल

Vishva News
Last updated: 24/09/2025 11:05 AM
Vishva News
Published: 24/09/2025
Share
SHARE

Top 9 Richest Women In India: शारदीय नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति, नारी शक्ति की पूजा और सम्मान का प्रतीक है। इस नौ दिनों में हम माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का वंदन करते हैं जो शक्ति, बुद्धि, धैर्य और समृद्धि का प्रतिनिधित्व हैं। महिलाओं का सशक्त होना यानी समाज की प्रगति; जब नारी आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती है, जब उसकी आवाज़, फैसले और योगदान बराबरी पर हों, तभी वास्तविक समानता संभव है।

अनोखी परंपरा: बस्तर दशहरा की जोगी बिठाई रस्म पूरी, 9 दिन गड्ढे में तपस्या पर जोगी; विदेशी पर्यटक भी पहुंचे 

आज की महिलाएं सिर्फ परिवार की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि उद्योग-धंधे, विज्ञान, स्टार्ट-अप्स, फार्मा और टेक्नोलॉजी में बेस्ट परफ़ॉर्म कर रही हैं।
आइए इस नवरात्रि पर जानें भारत की टॉप 9 सबसे अमीर महिलाओं के बारे में जो न सिर्फ धन कमाने वाली हैं, बल्कि प्रेरणा देने वाली भी हैं।
भारत की 9 सबसे अमीर महिलाएं 2025
सावित्री जिंदल

लगभग 34-38 अरब डाॅलर की कुल संपत्ति की मालिकन हैं। ओपी जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष हैं जो कि स्टील, पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम करने वाला कंपनी है। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद ग्रुप की बाग़डोर संभाली। राजनीति में भी सक्रिय रही हैं।

रेखा झुनझुनवाला

उनके पास लगभग 8 अरब डाॅलर की कुल संपत्ति है। वह देश की दिग्गज निवेशक हैं जो कि शेयर, पोर्टफोलियो आदि के जरिए उन्नति कर रही हैं।  उनके निवेशों ने टाइटन, टाटा मोटर्स जैसे बड़े कंपनियों में योगदान दिया है।

रेणुका जगतियानी   

लगभग 5.6 अरब डाॅलर की मालकिन रेणुका लैंडमार्क ग्रुप से जुड़ी हैं जो कि रिटेल एवं हॉस्पिटैलिटी का व्यापार करता है। वह ग्लोबल स्तर पर मार्केट विस्तार के लिए प्रसिद्ध है।

स्मिता कृष्णा गोदरेज   

लगभग पांच अरब डाॅलर की कुल संपत्ति की मालकिन स्मित कृष्णा गोदरेज देश के बड़े व्यापार समूह  Godrej Group, उपभोक्ता सामान, रीयल एस्टेट आदि से जुड़ी हैं। वह समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण में रुचि रखती हैं। स्मिता ने पारिवारिक उद्योग को आगे बढ़ाया है।

मौसम विभाग की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट

किरण मजूमदार शाॅ

किरण मजूमदार शाॅ पहली पीढ़ी की महिला उद्यमी है। उनकी कंपनी फार्मा या बायो टेक्नोलाॅजी में नवाचार का एक नमूना है। अपने दम पर किरण मजूमदार ने कंपनी को उस मुकाम पर पहुंचा दिया कि आज वह 3.4 अरब डाॅलर की मालकिन हैं।

फाल्गुनी नायर   

फाल्गुनी नायर नायका नाम के सौंदर्य प्रसाधन की संस्थापक है।  ये ब्रांड भार के ई-काॅमर्स में टाॅप कंपनी में शामिल है। स्टार्ट अप माॅडल से शुरू हुए नायका ने आज घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। लगभग चार अरब डाॅलर की कुल संपत्ति की मालकिन फाल्गुनी नायर डिजिटल मार्केटिंग और ब्रांड निर्माण की मिसाल हैं।

लीना तिवारी   

लगभग साढ़े तीन अरब डाॅलर की संपत्ति की मालकिन लीना तिवारी फार्मा / बायोटेक कंपनी यूएसवी फार्मा की मालकिन हैं। उनकी कंपनी स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दे रही है। लीना अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा दे रही हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषण पर जिला बलौदाबाजार के ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल हो रहे है सोलर हाई मास्ट से रोशन.
2025 बना भारत की बेटियों का साल, 30 दिन में तीन वर्ल्ड कप जीतकर बढ़ाया देश का मान
इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा राज्य, युवाओं को मिलेगा नवाचार और रोजगार का नया मंच
UP का पहला All-Women रेलवे स्टेशन, सुपरिटेंडेंट से गार्ड तक, सिर्फ महिलाएं संभाल रही स्टेशन
इडली अम्मा कमलाथल: स्वाद के साथ समाज को अपनापन और आत्मीयता देने वाली प्रेरक कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

बिलासपुर रेल हादसे में मदद नहीं, लूट की होड़… मृतकों और घायलों के सामान और जेवर तक उड़ाए गए

Vishva News
Vishva News
05/11/2025
जंगल में बाघ का आतंक: बुजुर्ग चरवाहे पर हमला, मिला शरीर का कुछ हिस्सा
Train Accident: जमुई में बड़ा हादसा… सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 10 डिब्‍बे पटरी से उतरे, 5 नदी में गिरे
CG News : भाजपा के नवनियुक्त मीडिया संयोजक और प्रवक्ताओं ने पदभार संभाला
मैं राहुल जी की तरह बिना समझे नहीं बोलता : अजय चंद्राकर
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?