By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: SIR in West Bengal: पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, BDO ऑफिस में आग और तोड़फोड़, 20 लाख रुपये का नुकसान
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > SIR in West Bengal: पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, BDO ऑफिस में आग और तोड़फोड़, 20 लाख रुपये का नुकसान
देश - विदेश

SIR in West Bengal: पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, BDO ऑफिस में आग और तोड़फोड़, 20 लाख रुपये का नुकसान

Vishva News
Last updated: 16/01/2026 11:09 AM
Vishva News
Published: 16/01/2026
Share
SHARE

SIR in West Bengal: पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। गुरुवार को नॉर्थ दिनाजपुर के चाकुलिया में गुस्साई भीड़ ने BDO दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। इस तोड़फोड़ और आगजनी में 20 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात कंट्रोल करने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें चाकुलिया थाने के स्टेशन इंचार्ज घायल हो गए। भारी बवाल के बाद इलाके में भारी संख्या में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं बवाल के बाद अब पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में चाकुलिया थाने में FIR दर्ज की है। साथ ही 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

Contents
  • चुनाव आयोग ने क्या बताया?
  • जमकर हुई आगजनी और तोड़फोड़
  • सुकांत मजूमदार ने बड़ा आरोप लगाया

Indian First Woman Spy: भारत की पहली महिला जासूस, नेताजी की रक्षा के लिए किया पति का बलिदान

चुनाव आयोग ने क्या बताया?

इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) ने ट्वीट कर के कहा- “सुजॉय धर, WBCS(Exe.) BDO गोलपोखर-2 और AERO गोलपोखर AC ने चकुलिया पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि उपद्रवी बदमाशों की भीड़ ने BDO ऑफिस में तोड़फोड़ की, जिससे लगभग 20 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ और सरकारी अधिकारी घायल हो गए। चकुलिया पुलिस स्टेशन ने FIR दर्ज कर ली है और दस बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य सचिव GoWB और DGP WBP ने SIR सुनवाई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है।”

जमकर हुई आगजनी और तोड़फोड़

हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के सत्यापन सुनवाई के लिए बार-बार नोटिस दिया जा रहा है, उन्हें बार-बार सुनवाई के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है। BDO के दफ्तर के अंदर तोड़फोड़ की गई। कंप्यूटर तोड़ दिया, फाइलों में आग लगा दी, सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए, फर्नीचर तहस नहस कर दिया और खिड़की दरवाजे सब तोड़ दिए गए। इसके बाद दफ्तर के सामान को बाहर निकाल कर फूंक दिया गया। फायर फाइटर BDO दफ्तर तक ना पहुंच सके, इसके लिए रास्ते बंद कर टायरों में आग लगा दी गई।

Honey Singh Live Controversy: हनी सिंह फिर घिरे विवादों में, दिल्ली कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल

सुकांत मजूमदार ने बड़ा आरोप लगाया

चाकुलिया में हुए बवाल के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि “जिन इलाकों में SIR को लेकर विरोध हो रहा है वो मुस्लिम बहुल इलाके हैं। इसलिए टीएमसी विधायक लोगों को भड़काकर डेमोग्राफी बदलने की कोशिश में लगे हैं। उनकी कोशिश है कि किसी तरह पश्चिम बंगाल में SIR का काम सही तरीके से ना हो।”

 

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

अचानक क्यों उबलने लगा अरब सागर का पानी? गुजरात से महाराष्ट्र तक हाई अलर्ट, समुद्री इलाके में सनसनी…
Nikki Murder Case : CCTV फुटेज और अस्पताल मेमो से खुल रहे नए राज, परिजन के बयान भी बने पहेली… 10 प्वाइंट्स में पूरी कहानी
श्रीलंका में चक्रवात ‘Ditwa’ से तबाही, NDRF की आपातकालीन राहत टीम पहुंची मदद के लिए; जयशंकर ने किया वीडियो शेयर
सिडनी के बॉन्डी बीच पर आतंकी हमले पर ट्रंप का गुस्सा, कहा- ‘कट्टर इस्लामी आतंक के खिलाफ दुनिया को आना होगा साथ’
Janhvi-Dhruv Controversy: ‘थोड़ा दिमाग लगाते तो…’ जाह्नवी कपूर और ध्रुव राठी के बीच तकरार, बांग्लादेश मामले से जुड़ा है मुद्दा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Vyapam Exam Calendar 2026: अप्रैल से दिसंबर तक होंगी 25 से ज्यादा परीक्षाएं, जानें पूरा शेड्यूल

Vishva News
Vishva News
16/10/2025
CG CRIME : घर में एक ही परिवार के चार लोगों को दफनाने की आशंका, पुलिस और डॉग स्क्वायड जांच में जुटी
सामने आई “लबरा balco” की मनमानी !!!
CG धान खरीदी खत्म, 2.41 लाख किसान अब भी वंचित, 91% ने बेचा धान, तिथि बढ़ाने पर सस्पेंस
CG CRIME : शादी से पहले युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पूर्व पार्षद के पति पर लगाया हत्या का आरोप
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?