By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Sonia Gandhi Voter List Controversy : नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम? शिकायत दर्ज, 10 सितंबर को सुनवाई
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Sonia Gandhi Voter List Controversy : नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम? शिकायत दर्ज, 10 सितंबर को सुनवाई
देश - विदेश

Sonia Gandhi Voter List Controversy : नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम? शिकायत दर्ज, 10 सितंबर को सुनवाई

Vishva News
Last updated: 05/09/2025 10:56 AM
Vishva News
Published: 05/09/2025
Share
SHARE

नई दिल्ली:  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में क्रिमिनल कंप्लेन फाइल की गई है। इस शिकायत में कहा गया है कि सोनिया गांधी को भारत की नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली, लेकिन इससे तीन साल पहले 1980 में ही सोनिया गांधी का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में दर्ज हो गया था।

Contents
  • FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग
  • इटली के लूसियाना गांव में हुआ था जन्म
  • नेशनल हेराल्ड केस में भी चल रही है कार्रवाई

CG NEWS : फर्जी पुलिस बनकर केस सेटलमेंट करने वाला आशीष घोष गिरफ्तार, 6 सितंबर तक रिमांड पर

FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग

अब एक याचिका दाखिल कर यह सवाल उठाया गया है कि जब सोनिया गांधी भारतीय नागरिक थी ही नहीं तो उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में कैसे आया? क्या इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया था? शिकायतकर्ता ने कोर्ट से इस मामले में पुलिस को सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। अदालत में इस याचिका पर 10 सितंबर को सुनवाई होनी है। यह शिकायत राऊज़ एवेन्यू कोर्ट में एसीजेएम (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) वैभव चौरेसिया के सामने लगी है। शिकायत वकील विकास त्रिपाठी ने दी है। इसमें मांग की गई है कि पुलिस या तो FIR दर्ज करे या फिर एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे।

इटली के लूसियाना गांव में हुआ था जन्म

बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लूसियाना गाँव में एंटोनिया एडविज अल्बिना मायनो के रूप में हुआ था। वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। सोनिया गांधी 1964 में अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए इंग्लैंड के कैंब्रिज गईं, जहां उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। 1968 में उनकी शादी राजीव गांधी से हुई, जिसके बाद वे भारत आईं और नई दिल्ली में रहने लगीं। उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता ली थी।

Chhattisgarh News: जल संसाधन विभाग सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित

नेशनल हेराल्ड केस में भी चल रही है कार्रवाई

सोनिया गांधी पर पहले से ही नेशनल हेराल्ड केस में अदालती कार्यवाही चल रही है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक साजिश के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल 2025 में उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इस केस में उन पर और राहुल गांधी पर 988 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप है। यह केस दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लंबित है, जिसमें धारा 420, 120बी, 403, और 406 के तहत कार्यवाही चल रही है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, पहले लाभार्थी बनेंगे इस राज्य के कर्मचारी, वेतन में मिलेगा बड़ा इजाफा
Border 2 Day 1 Collection: सनी देओल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ता ओपनिंग, धुरंधर–छावा के रिकॉर्ड चकनाचूर
रीढ़ की हड्डी में लगातार रहता है दर्द? कहीं यह गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं
कोल्ड्रिफ सिरप मामले में ED का बड़ा हमला: चेन्नई में श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर छापेमारी, ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के घर भी शामिल
पुरानी गाड़ी चलाना होगा और भी महंगा! 20 साल पुराने वाहनों पर डबल हो सकती है फिटनेस टेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

CBSE New Guidelines: CBSE 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा, नई गाइडलाइंस जारी, ये हैं अहम बदलाव

Vishva News
Vishva News
03/01/2026
CG में मौसम का मिजाज बदला: 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण.
Gold Price Today: सोना तीसरे दिन भी सस्ता, जानें शरद पूर्णिमा पर भाव
Chhattisgarh : डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को बड़ी जिम्मेदारी, SC विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की मिली कमान
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?