रायपुर : राजधानी रायपुर में पढ़ाई के लिए आए दक्षिण अफ्रीका के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रायपुर की मेट्स यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने आया था।
छत्तीसगढ़: डिप्टी CM विजय शर्मा का नक्सलियों को ऑफर, कहा- ‘जनता का समर्थन लेकर सत्ता संभालो’
जानकारी के अनुसार, छात्र का बैग मुंबई एयरपोर्ट पर चोरी हो गया था, जिसमें उसकी मानसिक रोग की दवाइयां रखी हुई थीं। पिछले तीन दिनों से उसने अपने परिजनों के फोन कॉल्स भी रिसीव नहीं किए। बताया जा रहा है कि मुंबई में छात्र के मानसिक रोगी जैसी हरकतों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल यहां बन कर तैयार, लाखों वर्गफुट में सजा माता का अद्भुत रूप
इस पूरे मामले में साउथ अफ्रीकन एंबेसी ने हस्तक्षेप किया और यूनिवर्सिटी प्रबंधन की मदद से छात्र को 19 सितंबर को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना एंबेसी को दे दी गई है। वहीं, देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

